करण देओल को सता रही है बड़े पापा धर्मेंद्र की याद, जन्मदिन पर किया दिल कचोटने वाला पोस्ट, छलक उठेंगे आंसू

Updated on 08-12-2025 01:53 PM
इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के जन्मदिन के मौके पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। उनके साथ बिताए पलों को साझा कर रहा है। ईशा देओल, सनी देओल, हेमा मालिनी और अभय देओल के बाद उनके पोते करण देओल ने भी अपने बड़े पापा के साथ एक खूबसूरत फोटो पोस्ट की है और लंबा-चौड़ा भावुक नोट लिखा है। जिस पर 'गदर' एक्टर का रिएक्शन आया है।

करण देओल अपने दादू धर्मेंद्र को बड़े पापा कहकर ही बुलाते थे। उन्होंने उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर पत्नी दिशा आचार्य और धरम जी के साथ फोटो शेयर की और लिखा, 'बड़े पापा, मैं आपको देखते हुए बड़ा हुआ हूं, आप कैसे पेश आते थे, लोगों के साथ कैसा बर्ताव करते थे, लाइफ में चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न आए, आप हमेशा विनम्र रहते थे। आज मैं जो कुछ भी बनने की कोशिश करता हूं... एक शांत मन, एक नेक दिल, एक मजबूत इंसान... यह सब आपसे ही आता है। आप जब गले लगाते तो उससे गर्मजोशी आती। आपने बिना एक शब्द कहे ही सब ठीक कर देते थे। मुझे इन सबकी इतनी याद आती है, जितना बयां नही कर सकता।'

करण को सता रही है धर्मेंद्र की याद

एक्टर करण देओल ने आगे लिखा, 'आप जैसा कोई कभी नहीं होगा बड़े पापा। मुझे उस तरह ढालने के लिए शुक्रिया, जो मुझे बड़े होने के बाद ही समझ आया। मुझे उस तरह से प्यार करने के लिए शुक्रिया, जैसा सिर्फ आप ही कर सकते थे। मैं आपको हर दिन अपने साथ रखता हूं। आई लव यू। मुझे आपकी याद आती है हमेशा। हैप्प बर्थडे।'

फैंस हुए भावुक

इस पोस्ट पर लोगों ने रिएक्ट किया है। हर किसी का दिल पसीज गया। सभी ने रेड हार्ट इमोजी के साथ लेजेंड को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आर हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहोगे।' एक ने लिखा, 'हम आपको हमेशा याद रखेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.