कान्‍ये वेस्‍ट और बियांका नहीं ले रहे तलाक, कपल की टीम ने 43 करोड़ की एलिमनी की खबरों को भी बताया झूठा

Updated on 14-02-2025 01:39 PM
रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसोरी तलाक नहीं ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके अलग होने की खबरों को कपल्‍स की टीम ने फर्जी बताया है। अमेरिकी मैगजीन 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' से बातचीत में बियांका की टीम ने यह बयान जारी किया। मिलो यियानोपोलोस ने अफवाहों को खारिज करते हुए दावा किया कि यह कपल वैलेंटाइन डे मनाने के लिए लॉस एंजिल्स में है। तलाक और 5 मिलयन डॉलर (करीब 43 करोड़ रुपये) की एल‍िमनी की बात बिल्‍कुल झूठी है।

मैगजीन ने मिलो के हवाले से लिखा है, 'ये (कान्ये वेस्‍ट) और बियांका अभी लॉस एंजिल्स में हैं। दोनों वहां वैलेंटाइन डे मनाने के लिए गए हैं। यदि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसी कोई बात होती है, तो इसकी घोषणा वो सीधे तौर पर खुद करेंगे, ना कि कोई टैब्लॉयड के अफवाह से इसकी पुष्‍ट‍ि होगी।'

'पांच-छह बार उड़ी चुकी है ऐसी अफवाह'


मिलो यियानोपोलोस ने आगे कहा, 'बीते कुछ समय में यह पांचवीं या छठी बार है, जब मीडिया में गलत तरीके से इस तरह की अफवाह उड़ी है। मैं खुद इस तरह की चर्चाओं की गिनती भूल गया हूं।'

'डेली मेल' की रिपोर्ट में किया तलाक का दावा


जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 'डेली लाइफ' ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि ग्रैमी इवेंट में हुई फजीहत के बाद रैपर और उनकी पत्‍नी ने अलग होने का फैसला किया है। इसमें रैपर के करीबी दोस्‍त के हवाले से कहा गया है कि इस तलाक के लिए बियांका ने 5 मिलियन डॉलर की एलिमनी मांगी है।

ग्रैमी 2025 में सेमी-न्‍यूड आउटफिट ने मचाया था बवाल


इस महीने की शुरुआत में, यह कपल तब खूब सुर्ख‍ियों में रहा, जब 67वें ग्रैमी में बियांका सेंसोरी एक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में लगभग 'न्‍यूड लुक' में कान्ये वेस्ट संग रेड कारपेट पर पहुंचीं। कथ‍ित तौर पर दोनों को वहां से बाहर निकाल दिया गया था। बियांका की आउटफिट पर खूब बवाल मचा। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसकी निंदा करते हुए इसे 'अभद्र' और 'अश्‍लील' करार दिया।

2022 में कान्‍ये और बियांका की हुई है शादी


किम कर्दाश‍ियन से 2022 में तलाक के बाद कान्‍ये वेस्‍ट ने उसी साल दिसंबर में बियांका से शादी की। मेलबर्न में जन्मी बियांका सेंसोरी अपने पति कान्ये वेस्ट की क्लोथिंग और अपैरल कंपनी 'यीज़ी' में आर्किटेक्चर हेड हैं। कान्ये वेस्‍ट को 'गोल्ड डिगर' (2005), 'स्ट्रॉन्गर' (2007), 'रनअवे' (2010), 'प्रेज़ गॉड' (2021) और 'कार्निवल' (2024) जैसे सुपरहिट गानों के लिए जाना जाता है। उन्हें इस साल के ग्रैमी अवार्ड्स में बेस्‍ट रैप सॉन्‍ग के लिए नॉमिनेशन भी मिला था। कान्‍ये ने अपने अब तक के करियर में 24 ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं, जबकि उन्‍हें कुल मिलाकर 75 बार इसके लिए नॉमिनेशन मिला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.