मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने पुलिस पर फेंकी कुर्सियां:कांवड़ खंडित होने पर बवाल, होटल में घुसकर चालक को पीटा, तोड़फोड़ की

Updated on 22-07-2024 01:53 PM

मुजफ्फरनगर में कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने जमकर बवाल किया। कार ड्राइवर को होटल में घुसकर पीटा। होटल में तोड़फोड़ की। पुलिस कर्मियों को धक्का देकर गिरा दिया। कुर्सी फेंककर मारी। कांवड़िए इतने गुस्से में थे कि पुलिसवालों के सामने भी ड्राइवर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

पूरा मामला रविवार देर रात दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे का है। यहां बढेडी चौराहे पर लक्ष्मी फूड प्लाजा के सामने कांवड़ियों ने स्विफ्ट कार को रुकवा लिया। कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे थे। कांवड़ियों ने कार ड्राइवर पर कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाया। ड्राइवर को कार से खींच लिया और मारपीट करने लगे।

ड्राइवर ने होटल में घुसकर जान बचाने की कोशिश की। मगर कांवड़िए होटल में भी उसे घेरकर पीटने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कांवड़िए ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर दी। होटल कर्मी बचाने आए तो उसने भी मारपीट की।

पुलिसवालों को गिराया, कुर्सियां फेंकी
​​​​​​गुस्साए कांवड़ियों ने होटल की कुर्सियां तोड़ीं। वह ड्राइवर को लात-घूसों से पीटते रहे। बाहर खड़े कुछ लोग इसका वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। वारदात के बारे में पता चलते ही पुलिसकर्मी आए। कांवड़िए उनसे भी उलझ गए। धक्का देकर गिरा दिया और मारपीट करने लगे। पुलिसकर्मियों पर कुर्सी फेंककर हमला किया।

गुस्साए कांवड़िए कार पर चढ़ गए और गाड़ी को बुरी तरह से तोड़ डाला। पुलिस ने किसी तरह से घायल चालक को कांवड़ियों से बचाकर थाने भिजवाया। थोड़ी देर में CO सदर राजू कुमार मौके पर पहुंच गए। कांवड़ियों को समझाकर शांत किया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से थाने भिजवाया।

गाड़ी से टच हो गई थी कांवड़
CO राजू राव ने बताया- कांवड़ से गाड़ी टच हो गई थी। कांवड़ खंडित नहीं हुई, कांवड़ियों को समझा बुझाकर शांत कर आगे भेजा गया। पुलिस ने CCTV को कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

होटल संचालक प्रदीप ने बताया- गाड़ी कांवड़ को टच कर गई थी। इसके बाद कांवड़ियों ने मारपीट की। एक युवक घायल है। उसे अस्पताल भेजा गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.