कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' को मिला सर्टिफिकेट, बताए 10 बदलाव और दिए 3 सीन डिलीट करने के निर्देश

Updated on 08-09-2024 03:46 PM
कंगना रनौत के लिए राहत भरी खबर है। आखिरकार उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने सर्टिफिकेट दे दिया है। पर साथ ही कुछ सीन्स हटाने के निर्देश भी दिए हैं। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है और कहा है कि बताए गए सीन्स को हटाने के बाद ही फिल्म रिलीज हो सकेगी।

Emergency पहले 6 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होनी थी, लेकिन ट्रेलर आने के बाद से ही इस पर विवाद शुरू हो गया था। फिल्म को कंगना रनौत ने डायरेक्ट किया है, और वह इसमें प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में हैं। 'इमरजेंसी' को लेकर कुछ सिख संगठनों ने आपत्ति जताई थी और पंजाब में खूब विरोध हुआ। इसके कारण 'इमरजेंसी' का सर्टिफिकेशन रोक दिया गया था।

'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने अब सख्त हिदायत दी है कि 'इमरजेंसी' की रिलीज से पहले उसमें बताए गए 10 बदलाव करने होंगे। साथ ही 3 सीन भी डिलीट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि फिल्म में जहां-जहां विवादित बयान हैं, वहां फैक्ट्स भी दिखाए जाएं। सेंसर बोर्ड ने यह भी कहा कि फिल्म में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड मिल्हौस निक्सन ने जहां भारतीय महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी की और जहां ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने भारतीयों को खरगोशों की तरह रीप्रोडक्शन करने वाला बयान दिया था, वहां बयान के सोर्स दिखाने होंगे। 'इमरजेंसी' में सेंसर बोर्ड ने कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस 'मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड' को उन 10 बदलावों की लिस्ट भेजी है, जो फिल्म में किए जाने हैं। इनमें ज्यादातर वो सीन्स हैं, जिन पर सिख संगठनों ने आपत्ति जताई है।

राजेश खन्ना के छोटे दामाद को अक्षय कुमार से कम मत समझना, विदेश में फैला बिजनेस और करोड़ों की है संपत्ति

इस सीन को भी हटाने का निर्देश


बताया जा रहा है कि 'इमरजेंसी' के उस सीन को पूरी तरह से बदलने या डिलीट करने को कहा है, जिसमें पाकिस्तानी सैनिकों को बांग्लादेश शरणार्थियों पर हमला करते हुए दिखाया गया है। इसमें पाक सैनिकों को बच्चों और महिलाओं पर हमला करते हुए दिखाया गया है।

सिख संगठनों ने किया था विरोध


कंगना का कहना था कि सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिलने के कारण फिल्म तय समय पर रिलीज नहीं हो सकी। अब जब सर्टिफिकेट मिल चुका है, तो यह देखना होगा कि 'इमरजेंसी' की रिलीज का रास्ता साफ हो पाता है या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि सिख संगठनों ने 'इमरजेंसी' पर तथ्यों के साथ तोड़-मरोड़ और उनकी भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था।

सिख संगठनों के आरोप, कंगना के पोस्टर पर चप्पल मारी


सिख संगठनों ने आरोप लगाया कि 'इमरजेंसी' में सिखों को आतंकवादी दिखाने का प्रयास किया गया है। यही नहीं, एक कैरेक्टर को जरनैल सिंह भिंडरांवाला भी बनाया गया है। हजारों सिख मुंबई स्थित 4 बंगला गुरुद्वारे के बाहर इकट्ठा हुए और उन्होंने कंगना के खिलाफ खूब नारेबाजी की थी। उन्होंने कंगना के पोस्टर्स पर चप्पल भी मारी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.