कंगना ने चिराग पासवान को अपना दोस्त बताया:बोलीं- लेकिन अब वे रास्ता बदल लेते हैं

Updated on 30-08-2024 05:47 PM

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद बनने के बाद जब कंगना रनोट पार्लियामेंट पहुंची थीं, तब उनकी मुलाकात केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से हुई थी। दोनों की साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

इन तस्वीरों के वायरल होने पर कंगना रनोट का कहना है, ‘चिराग को मैं बहुत पहले से जानती हूं। वे मेरे अच्छे दोस्त हैं। बेचारे ने मेरे साथ एक दो बार हंस दिया, आप लोग तो पीछे ही पड़ गए। अब वे भी रास्ता बदलकर चले जाते हैं।’

जून में कंगना और चिराग पासवान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों संसद के ठीक बाहर दिखाई दे रहे थे। दोनों ने एक-दूसरे से मुलाकात भी की थी। वीडियो में कंगना को पीली साड़ी में देखा गया था, वहीं चिराग सफेद कुर्ता और नीली जींस में दिखाई दिए थे।

जून में नई दिल्ली में एनडीए की संसदीय बैठक में भी कंगना और चिराग की मुलाकात हुई थी। दोनों ने हाथ मिलाया और साथ में हंसी-मजाक भी किया।

चिराग बोले थे- मैं कंगना से मिलने के लिए एक्साइटेड था
कुछ समय पहले स्मिता प्रकाश के साथ एक पॉडकास्ट में चिराग ने कंगना के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं वास्तव में संसद में उनसे (कंगना) मिलने के लिए एक्साइटेड था। मैं पिछले 2-3 साल अपनी लाइफ में इतना बिजी था कि कॉन्टैक्ट टूट गया था।’

जब होस्ट ने चिराग से पूछा कि क्या वे कंगना को स्पीच के लिए कोई सुझाव देना चाहेंगे, तब उन्होंने कहा, ‘हाहाहा, नहीं, नहीं। किसी टिप की जरूरत नहीं है।'

कंगना की तारीफ में बोले थे चिराग- वे एक स्ट्रॉन्ग महिला हैं, अपनी बात मुखरता से रखती हैं
इससे पहले, चिराग ने कहा था कि वह कंगना से दोबारा मिलने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा था, ‘मैं उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं। हम अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। हमने साथ में एक फिल्म में काम किया है। हम संसद में मिलेंगे। मुझे लगता है कि वे एक स्ट्रॉन्ग महिला हैं। वे अपनी बात बहुत मुखरता से रखती हैं। मैं संसद में उन्हें सुनने के लिए भी एक्साइटेड हूं।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.