कांग्रेस और विधायक पद छोड़कर भाजपा में आए कमलेश शाह को पार्टी ने बनाया अमरवाड़ा से उम्मीदवार

Updated on 14-06-2024 12:52 PM
भोपाल। कांग्रेस विधायक रहे कमलेश शाह को भारतीय जनता पार्टी ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट पर उपचुनाव होना है। कमलेश लोकसभा चुनाव के समय विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हुए थे। शाह लगातार तीन बार अमरवाड़ा से विधायक रह चुके हैं।अमरवाड़ा विधानसभा से भाजपा को लोकसभा चुनाव में 15 हजार 39 मतों की बढ़त मिली है। इधर कांग्रेस के प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एकलव्य अहाके, जिपं सदस्य चंपालाल कुरचे, नवीन मरकाम और सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक रामनारायण परतेती के नाम पर विचार किया जा रहा है।

नकुल नाथ को लोकसभा चुनाव में अमरवाड़ा से लगा झटका

कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार थे, उनके सामने भाजपा के विवेक बंटी साहू मैदान में थे। जानकारी के मुताबिक चुनाव के दौरान अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह द्वारा पार्टी और विधायक पद छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद नकुल नाथ को यहां बड़ा झटका लगा। इस विधासभा में भाजपा को वोटों में बढ़त भी मिली।

एक विधानसभा और एक राज्यसभा सीट पर भी होंगे उपचुनाव

मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट से विधायक शिवराज सिंह चौहान विदिशा से सांसद बनने के बाद अब केंद्रीय कैबिनेट में शामिल हो गए हैं। वहीं प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा सीट से सांसद बनने के बाद केंद्रीय मंत्री बन गए हैं। ऐसे में शिवराज द्वारा बुधनी विधानसभा से और ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा देने के बाद इन दोनों पर उपचुनाव हो सकते हैं।

बुधनी विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने जयवर्धन सिंह व शैलेंद्र पटेल को बनाया प्रभारी

बुधनी विधानसभा सीट से विधायक शिवराज सिंह चौहान के विदिशा संसदीय क्षेत्र से चुने जाने के बाद वे अब विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र देंगे। इससे रिक्त होने वाली सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। कांग्रेस ने इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल को प्रत्याशी चयन और पार्टी पदाधिकारियों के बीच समन्वय बनाने के लिए चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन कार्य प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जयवर्धन सिंह और शैलेंद्र पटेल को प्रभारी बनाया है। दोनों नेता सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करके जिले के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक करके सर्वसम्मति से संभावित प्रत्याशी का नाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को देंगे, जिसे अंतिम निर्णय के लिए केंद्रीय संगठन को भेजा जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.