'कल्कि 2898 एडी' 27 दिन बाद भी 'इंडियन 2' से कमा रही दोगुना, आसमान छू रही है वर्ल्डवाइड कमाई
Updated on
24-07-2024 05:39 PM
प्रभास और अमिताभ बच्चन की 'कल्कि 2898 एडी' का धमाल जारी है। 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब देश में भी मुनाफा कमा रही है। जबकि इसकी वर्ल्डवाइड कमाई पहले ही 1000 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म साल 2024 की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। इतना ही नहीं, दिलचस्प है कि 27 दिन बाद भी यह 12 दिन पुरानी कमल हासन की 'इंडियन 2' से दोगुनी कमाई कर रही है।
डायस्टोपियन वर्ल्ड में पौराणिक महाकाव्य के मेल की यह कहानी दर्शकों को अभी भी रिझा रही है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, Kalki 2898 AD ने 27वें दिन मंगलवार को 2 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसमें 1.15 करोड़ रुपये की कमाई हिंदी वर्जन से हुई है, जो दिलचस्प है। प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 620.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसमें से 278.05 करोड़ रुपये तेलुगू से, तो 277.90 करोड़ की कमाई हिंदी वर्जन से हुई है।
वर्ल्डवाइड 1008 करोड़ पार हुई 'कल्कि 2898 एडी'
वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में भी 'कल्कि 2898 एडी' ने 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। 27 दिन में इस फिल्म ने 1008.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इनमें से 271 करोड़ रुपये की कमाई विदेशों से हुई है। जबकि देश में 737 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है। मेकर्स की चाहत यही है कि फिल्म शाहरुख खान की 'जवान' की 1140 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई को पछाड़ दे। लेकिन शुक्रवार को रिलीज हो रही 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' इसके रास्ते में बड़ी बाधा है।
'इंडियन 2' ने 12 दिनों में कमाए हैं सिर्फ 78 करोड़ रुपये
दूसरी ओर, कमल हासन की 'इंडियन 2' भले ही करोड़ के अधिक की कमाई कर पा रही है, लेकिन 250 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म भी फ्लॉप होने की कगार पर है। शंकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 12 दिनों में देश में महज 78.06 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। जबकि वर्ल्डवाइड इसने करीब 145 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस किया है।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…