काजोल पर भड़के यूजर्स, एक बोला- इसके हाथ से कभी ना खाऊं
काजोल के इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आजकल काजोल से काफी नेगेटिव एनर्जी आ रही है।' एक और यूजर ने लिखा, 'इसके चेहरे पर एटिट्यूड तो देखो, पता नहीं लोगों को ये कैसे एंटरटेनिंग लगती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बदतमीज औरत, लोगों को सर्व करते हुए खुद क्यों खा रही है?' एक और कमेंट है, 'यह बहुत बुरा था। मैं तो ऐसी महिला के हाथ से कभी कुछ ना खाऊं।'