जूही चावला ने शाहरुख को लेकर किया खुलासा:बोलीं- ईएमआई न भर पाने से छिन गई थी कार, एक्टर बहुत उदास हो गए थे

Updated on 01-07-2024 05:32 PM

जूही ने बताया कि उन दिनों शाहरुख के पास घर नहीं था, क्योंकि वो दिल्ली से थे। मैं ये नहीं जानती कि उनके लिए खाना कौन बनाता था। लेकिन सेट पर वो बाकी लोगों के साथ ही यूनिट की प्लेट में खाना खाते थे। यूनिट की ही चाय पीते थे। सेट पर सभी लोगों के साथ घुल-मिलकर हंसी मजाक करते हुए रहते थे।

उन दिनों उनके पास ब्लैक कलर की जिप्सी कार थी। उस समय उनके पास कई फिल्में थीं। वो मेरे साथ 'राजू बन गया जेंटलमैन', 'दिल आशना है' और दिव्या भारती के साथ एक और फिल्म 'दीवाना' कर रहे थे। किसी वजह से वो कार की ईएमआई नहीं दे पाए थे या ऐसा कुछ तो हुआ था। इस वजह से उनकी जिप्सी छिन गई थी। वो बहुत निराश होकर सेट पर आए थे। मैंने उनसे कहा कि परेशान मत हो, एक दिन आपके पास बहुत सारी कारें होंगी और उन्हें ये बात आज भी याद है, क्योंकि ये सच हुआ। आज देखिए वह कहां से कहां पहुंच गए हैं।

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं शाहरुख-जूही
शाहरुख खान और जूही चावला ‘डर’ (1993), ‘डुप्लीकेट’ (1998),’ राम जाने’ (1995),’फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ (2000) और ‘वन टू का फोर’ (2001) जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।’ अब शाहरुख खान ‘किंग’ फिल्म में नजर आएंगे। वहीं, जूही चावला पिछली बार ‘द रेलवेमैन’ वेब सीरीज में दिखी थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.