जज कैश केस- वकीलों की टीम से मिले जस्टिस वर्मा:जांच कमेटी के सामने इसी हफ्ते पेशी संभव

Updated on 27-03-2025 02:59 PM

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर जले हुए नोटों के बंडल मिलने के मामले में 26 मार्च को सुप्रीम कोर्ट की बनाई इन-हाउस कमेटी पुलिस को लेकर जज वर्मा के बंगले पर पहुंची। कमेटी मेंबर करीब 30-35 मिनट तक जस्टिस वर्मा के घर के अंदर रहे।

इधर, जस्टिस वर्मा ने इन-हाउस जांच समिति के समक्ष पेश होने से पहले बुधवार को सीनियर वकीलों से मुलाकात की। दरअसल, जस्टिस वर्मा अपना फाइनल जवाब तैयार कर रहे हैं, यही आगे की कार्रवाई का आधार बनेगा। जांच कमेटी के सामने उनकी पेशी इसी हफ्ते हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक इनमें एडवोकेट सिद्धार्थ अग्रवाल, अरुंधति काटजू, तारा नरूला, स्तुति गुर्जर और एक अन्य जस्टिस वर्मा के घर पहुंचे। उन्होंने जांच समिति के सामने दिए जाने वाले जवाबों को फाइनल करने में मदद की।

जस्टिस यशवंत वर्मा 14 मार्च की रात सतपुड़ा नेशनल पार्क के मढ़ई क्षेत्र में पत्नी संग ठहरे थे। सूचना मिलते ही वे अगले दिन भोपाल के लिए रवाना हुए। फिर दिल्ली चले गए। उनके 15 मार्च तक रुकने का कार्यक्रम था।

जस्टिस वर्मा के घर में 14 मार्च को होली के दिन आग लग गई थी। फायर सर्विस की टीम जब उसे बुझाने गई तो स्टोर रूम में उन्हें बोरियों में भरे 500-500 रुपए के अधजले नोट मिले थे। इसका वीडियो भी सामने आया था।

घटना के 12 दिन बाद स्टोर रूम सील, CCTV की DVR जब्त

पुलिस उनके घर पहुंची। DCP नई दिल्ली देवेश की टीम ने घटना के 12 दिन बाद जज के बंगले के उस स्टोर रूम को सील कर दिया, जहां 14 मार्च की रात आग लगी थी। जांच टीम के कहने पर पुलिस ने CCTV कैमरे की DVR जब्त कर ली। कमेटी ने मौके पर पहुंची PCR वैन-थाने का रजिस्टर और जांच अधिकारी की डायरी भी तलब की है। टीम ने दिल्ली फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट से उन 2 जवानों की जानकारी भी मांगी है, जो वीडियो में नोटों की बोरियां हटाते दिख रहे हैं।

ट्रांसफर का विरोध, इलाहाबाद HC में बार एसोसिएशन की हड़ताल का तीसरा दिन

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को वापस इलाहाबाद भेजने की बात का इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन लगातार विरोध कर रहा है। इलाहाबाद HC बार एसोसिएशन की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। बार एसोसिएशन ने हड़ताल का समर्थन न करने वाले वकीलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही 2 दिन में जवाब मांगा है। जवाब न देने वालों की सदस्यता खत्म करने की चेतावनी भी दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.