'जॉली एलएलबी 3' एडवांस बुकिंग: अक्षय-अरशद की जोड़ी करेगी कमाल! 'केसरी 2' को पछाड़ा, 22 घंटों में पलटेगी बाजी

Updated on 18-09-2025 01:54 PM
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्‍म 'जॉली एलएलबी 3' की रिलीज को अब 24 घंटे से भी कम वक्‍त बचा है। शुक्रवार, 19 सितंबर को यह फिल्‍म सिनेमाघरों में दस्‍तक दे रही है। साल 2013 में 'जॉली एलएलबी' और फिर 2017 में 'जॉली एलएलबी 2' ने बारी-बारी अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ सौरभ शुक्ला ने हमारा खूब मनोरंजन किया है। इस बार दोनों जॉली एकसाथ आ रहे हैं। ऐसे में अक्षय-अरशद और सौरभ शुक्‍ला की तिकड़ी से उम्‍मीदें बढ़ गई हैं। फिल्‍म की एडवांस बुकिंग भी जारी है, जहां इसने 'भूल चूक माफ' को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन प्री-सेल्‍स में कमाई की रफ्तार थोड़ी स्‍लो दिख रही है।

सुभाष कपूर के डायरेक्‍शन में बनी 'जॉली एलएलबी 3' में हुमा कुरैशी और अमृता राव भी हैं, जो दोनों जॉली की पत्‍न‍ियों के अपने किरदार को जारी रखेंगी। खासकर अमृता राव छह साल बाद पर्दे पर लौट रही हैं। इनके अलावा फिल्‍म में गजराज राव, सीमा बिस्‍वास और राम कपूर भी हैं। फिल्‍म का बजट 70 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे महंगी फिल्‍म बनाती है।

'जॉली एलएलबी 3' एडवांस बुकिंग

एडवांस बुकिंग की बात करें तो Sacnilk के मुताबिक, 'जॉली एलएलबी 3' के ओपनिंग डे के लिए गुरुवार सुबह तक 6857 शोज के लिए 66,083 टिकटों की प्री-बुकिंग हुई है। इस तरह फिल्‍म ने अभी तक रिलीज से पहले 1.73 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई एडवांस बुकिंग से की है। जबकि ब्‍लॉक सीटों को मिला दें तो यह कमाई 3.90 करोड़ रुपये की है

एडवांस से ज्यादा ऑन साइट बुकिंग पर जोर

यकीनन, पहली नजर में यह एडवांस बुकिंग काफी कम लगती है। लेकिन अक्षय कुमार की पिछली फिल्‍मों के मामले में भी हमने देखा है कि एडवांस बुकिंग से ज्यादा ऑनसाइट बुकिंग का भी क्रेज रहता है। ऐसे में इस ब्लैक कॉमेडी लीगल ड्रामा के साथ भी ऐसा ही होने के आसार दिख रहे हैं। अभी गुरुवार को भी एडवांस बुकिंग होनी है। लिहाजा, शुक्रवार सुबह तक प्री-सेल्‍स बुकिंग के आंकड़े और बढ़ेंगे। पिछले 24 घंटों में ही एडवांस बुकिंग में करीब 130% की तेजी देखी गई है।

वर्ड ऑफ माउथ के बूते चमकेगी दोनों जॉली की किस्‍मत

'जॉली एलएलबी 3' की एडवांस बुकिंग ट्रेंड में दिल्ली-एनसीआर के बाद महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बाजार में सबसे अध‍िक रेस्‍पॉन्‍स दिख रहा है। यह फिल्‍म फ्रेंचाइजी अपने कंटेंट के बूते दर्शकों की फेवरेट रही है। ऐसे में इस बार भी वर्ड-ऑफ-माउथ बहुत अहम है। खासकर, तब जब 'सैयारा' के बाद से ही सिनेमाघरों में अजीब सुस्‍ती छाई हुई है।

'केसरी 2' और 'भूल चूक माफ' को पछाड़ा

सुभाष कपूर के डायरेक्‍शन में बनी 'जॉली एलएलबी 3' ने इस साल आई 'भूल चूक माफ' को एडवांस बुकिंग में जरूर पीछे छोड़ दिया है। राजकुमार राव और वामिका गब्‍बी की फिल्‍म ने रिलीज से पहले प्री-सेल्‍स से 88 लाख रुपये कमाए थे। अक्षय की ही 'केसरी चैप्टर 2' ने एडवांस बुकिंग से 1.84 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि उनकी 'स्‍काई फोर्स' ने 3.82 करोड़ और 'हाउसफुल 5' ने 8.02 करोड़ की प्री-सेल्‍स बुकिंग दर्ज की थी।

'जॉली एलएलबी 3 बॉक्‍स ऑफिस प्रेडिक्‍शन': ओपनिंग डे पर कितनी होगी कमाई

अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्‍टर 2' ने ओपनिंग डे पर देश में 7.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। अब क्‍योंकि 'जॉली एलएलबी 3' की फाइनल एडवांस बुकिंग उससे अध‍िक रहने वाली है, इसलिए यह फिल्‍म पहले दिन दहाई अंकों में कारोबार करती दिख रही है। इस फिल्‍म फ्रेंचाइजी की अपनी फैन फॉलोइंग भी है। लिहाजा, पहले दिन इसका भी फायदा मिलेगा। कुल मिलाकर, अभी के हालात देख यही लग रहा है कि 'जॉली एलएलबी 3' पहले दिन देश में 12-17 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर सकती है।

'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' ने कितनी की थी कमाई

साल 2013 में आई अरशद वारसी स्‍टारर 'जॉली एलएलबी' ने ओपनिंग डे पर 3.05 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि लाइफटाइम 32.43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। इसके बाद 2017 में आई अक्षय कुमार स्‍टारर 'जॉली एलएलबी 2' ने पहले दिन 13.20 करोड़ रुपये और लाइफटाइम 117 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.