अवैध खनिज के विरुद्ध खनिज व पुलिस विभाग की संयुक्त दबिश, 7 हाईवा और 4 जेसीबी जब्त

Updated on 06-09-2024 06:07 PM

बिलासपुर । खनि अमला बिलासपुर द्वारा 4 और 5 सितम्बर की दरमियानी रात 10 बजे से  सुबह 6 बजे तक लोधीपारा, कोनी,सेंदरी,  कछार, लोफंदी, मंगला,धुरीपारा,लोखंडी, निरतू, घुटकू , लावर ,मस्तूरी, सिरगिट्टी- चकरभाठा क्षेत्र मे रेत खदान एवं खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया। 

मस्तूरी क्षेत्र में  4 हाईवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्तकर खनिज जांच चौकी  लावर (मस्तूरी)  अभिरक्षा में रखा गया है।


सिरगिट्टी- चकरभाठा- तेलसरा क्षेत्र में शासकीय भूमि से खनिज मिट्टी और मुरूम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  एवं चकरभाठा पुलिस थाना की मदद से 4 जेसीबी एवं 3 हाईवा  को जप्त कर पुलिस थाना चकरभाठा में अभिरक्षा मे रखा गया है।  

रात्रि की  कार्रवाई में ही  7 हाईवा  एवं 4 जेसीबी सहित कुल 11 वाहनों के विरूद्घ खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की गई है।विगत एक सप्ताह में खनि अमला द्वारा खनिज रेत,भसुवा मिट्टी,मुरूम,ईंट-मिट्टी के अवैध उत्खनन व परिवहन करने पर 12 हाईवा 1ट्रेक्टर एव़ 4 जेसीबी सहित कुल 17 वाहनों के विरूध्द  खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज जप्ती की कार्रवाई की गयी है। 


वैध अभिवहन पास एवं अनुमति के बिना खनिजों का उत्खनन व परिवहन किये जाने के कारण सभी 17 वाहन चालकों, मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया हैl खनि विभाग द्वारा कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.