खतरे में जो रूट की बादशाहत, सिर्फ 25 टेस्ट खेलने वाला ये खिलाड़ी कभी भी बन सकता है टेस्ट में नंबर-1

Updated on 29-05-2025 01:18 PM
दुबई: जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी ने इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर के 3 खिलाड़ियों को आईसीसी पुरुषों की टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में बड़ा फायदा पहुंचाया है। ये सभी अब शीर्ष स्थान के करीब पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट टेस्ट बल्लेबाज ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि उनके साथी हैरी ब्रूक ने नॉटिंघम में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में 58 की पारी के बाद उनके साथ अंतर को सिर्फ 15 रेटिंग अंक का कर दिया है। रूट (888 रेटिंग पॉइंट्स) ने उसी मैच में 34 रन बनाए, जिससे उन्होंने शीर्ष पर अपनी बेहद मामूली बढ़त को बनाए रखा है। हालांकि, ब्रूक (873), केन विलियमसन (867), यशस्वी जायसवाल (847) और स्टीव स्मिथ (823) टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में हैं।

इन अंग्रेज खिलाड़ियों को भी फायदा
ट्रेंट ब्रिज में खेले गए चार दिवसीय टेस्ट मैच में जैक क्राउली (124), बेन डकेट (140) और ओली पोप (171) ने दमदार शतक जड़े, जिसका फायदा उन्हें टेस्ट रैंकिंग में मिला है। डकलेट दो स्थान ऊपर पहुंच चुके हैं। वह फिलहाल 13वें पायदान पर हैं। पोप छह स्थान ऊपर 22वें पायदान पर हैं और क्राउली आठ रैंक ऊपर चढ़कर 33वें स्थान पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के साथ अपने नए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अभियान की शुरुआत करेगी। भले ही जिम्बाब्वे को इंग्लैंड के खिलाफ पारी और 45 रनों से हार झेलनी पड़ी, लेकिन ये खेमा सीन विलियम्स और ब्रायन बेनेट के प्रदर्शन से उत्साहित होगा, जिनका एकमात्र टेस्ट में बल्ला खूब चला और वो रैंकिंग में ऊपर आ गए।
गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह का जलवा
पेसर गस एटकिंसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में तीन विकेट चटकाए और लेटेस्ट टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान के उछाल के साथ 13वें स्थान पर, जबकि इंग्लैंड के साथी खिलाड़ियों में शामिल शोएब बशीर नौ विकेट लेकर 14 स्थान ऊपर चढ़कर 43वें पायदान पर पहुंचे हैं। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले विश्व के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं, जबकि एटकिंसन भी एक स्थान ऊपर चढ़कर टेस्ट ऑल-राउंडर्स की सूची में सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं।
रविंद्र जडेजा ऑलराउंडरों की लिस्ट में नंबर-1
रविंद्र जडेजा फिलहाल विश्व के नंबर-1 टेस्ट ऑल-राउंडर्स हैं। वाइट बॉल क्रिकेट में भी रैंकिंग में कुछ फेरबदल देखने को मिला है। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कीसी कार्टी लेटेस्ट वनडे बल्लेबाजों की लिस्ट में 20 स्थान ऊपर उठते हुए 16वें पायदान पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में शानदार 170 रन की पारी खेली थी। आयरलैंड के एंड्रयू बालबर्नी आठ स्थान ऊपर उठकर 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, अमेरिका के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवालकर वनडे गेंदबाजों की लिस्ट में चार पायदान चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.