जो रूट ने आखिरकार ठोका ऑस्ट्रेलिया में पहला शतक, पिंक बॉल टेस्ट में किया गजब, सचिन तेंदुलकर से अब ज्यादा दूर नहीं

Updated on 04-12-2025 06:01 PM
ब्रिसबेन: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने आखिरकार वह कारनामा कर दिया है, जिसका इंतजार वे अपने पूरे करियर में करते रहे। रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार सेंचुरी बनाई। ऑस्ट्रेलिया में यह रूट के करियर का पहला शतक है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में फेल होने के बाद ब्रिसबेन में रूट ने कमाल की वापसी की और पिंक बॉल जैसे मुश्किल टेस्ट मैच में वह शतक लगाने में कामयाब रहे। यह उनके टेस्ट करियर का 40वां शतक भी है।

30 पारियों के बाद आया शतक

इस पारी से पहले जो रूट के कुल 39 टेस्ट शतक थे, लेकिन वह इनमें से एक भी शतक ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर नहीं लगा पाए थे। हालांकि इस बार उन्होंने कोई चूक नहीं की और स्कॉट बोलैंड की गेंद पर एक कमाल का चौका लगाकर सेंचुरी पूरी कर ली। जो रूट का यह शतक ऑस्ट्रेलिया में उनकी 30वीं पारी में जाकर आया है।

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा पारियों के बाद पहला शतक:

  • 41 इयान हीली
  • 36 बॉब सिम्पसन
  • 32 गॉर्डन ग्रीनिज/ स्टीव वॉ
  • 30 जो रूट

गाबा पर शतक लगाने वाले 8वें इंग्लिंश बल्लेबाज

जो रूट गाबा पर शतक लगाने वाले 8वें इंग्लैंड के बल्लेबाज हैं। उनसे पहले कई इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने इस मैदान पर शतक लगाया है। वहीं जो रूट गाबा पर खेले जाने वाले किसी भी टेस्ट के पहले दिन शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ मौरिस लेलैंड ने किया था

गाबा में इंग्लैंड के लिए शतक:

  • 126- मौरिस लेलैंड 1936/37
  • 110- टोनी ग्रेग 1974/75
  • 138- इयान बॉथम 1986/87
  • 116- मार्क बुचर 1998/99
  • 110- एंड्रयू स्ट्रॉस 2010/11
  • 235- एलेस्टेयर कुक 2010/11
  • 135*- जोनाथन ट्रॉट 2010/11
  • 100*- जो रूट 2025/26

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के पीछे जो रूट

जो रूट इस वक्त सचिन तेंदुलकर के टेस्ट रिकॉर्ड के पीछे हैं। यह रूट के करियर का 40वां टेस्ट शतक था, ऐसे में वह तेंदुलकर (51) से अभी 11 टेस्ट शतक पीछे हैं। वहीं रनों के मामले में देखा जाए तो 13 हजार से ज्यादा टेस्ट रन हैं और वे सचिन तेंदुलकर के 15921 रन से बहुत ज्यादा पीछे नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.