जितेश शर्मा ने चकनाचूर कर दिया महेंद्र सिंह धोनी का महारिकॉर्ड, रसेल-पोलार्ड को भी नहीं छोड़ा

Updated on 28-05-2025 01:51 PM
लखनऊ: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कप्तानी कर रहे जितेश शर्मा ने कमाल की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। जितेश ने जो पारी खेली उसकी जितनी सरहाना की जाए उतनी कम है। उन्होंने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और उनको कहीं का नहीं छोड़ा। आरसीबी ने 228 रन का विशाल लक्ष्य आसानी के साथ चेज कर लिया और इसका श्रेय सबसे ज्यादा किसी और को नहीं बल्कि जितेश शर्मा को जाता है, जिन्होंने इकाना स्टेडियम में अपनी तूफानी पारी से सबका दिल जीत लिया। अपनी इस पारी के साथ जितेश ने एमएस धोनी का महारिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया।

जितेश शर्मा ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

दरअसल, अब सफल रनचेज के दौरान छठे या उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा इंडिविजुअल स्कोर बनाने का रिकॉर्ड जितेश शर्मा के नाम हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था, उन्होंने 2018 में आरसीबी के खिलाफ 34 गेंद में नाबाद 70 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 31 गेंद में नाबाद 70 रन बनाए थे। वहीं चौथे नंबर पर 47 बॉल पर 70 रन के साथ कायरन पोलार्ड हैं। जितेश शर्मा ने अब सबको पीछे छोड़ दिया है।

जितेश शर्मा का आईपीएल करियर

जितेश ने 2022 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। जब से अब तक उन्होंने 53 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 155.7 के स्ट्राइक रेट से 967 रन बनाए हैं।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऋषभ पंत के शतक और मिचेल मार्श के 67 रन की पारी के चलते 20 ओवर में 3 विकेट पर 227 रन बना डाले। 228 रन के टारगेट को आरसीबी ने 18.4 ओवर में चेज कर लिया। जितेश शर्मा के अलावा विराट कोहली के अर्धशतक (54 रन) और मयंक अग्रवाल ने 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.