हाइएस्ट पेड स्टार हैं जितेंद्र कुमार, 8 एपिसोड के कमाए इतने लाख रुपये, ये है सचिव जी की नेट वर्थ
Updated on
26-06-2025 06:11 PM
'पंचायत' सीरीज के चौथे सीजन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था, और अब यह रिलीज हो चुकी है। बनराकस और मंजू देवी से लेकर प्रधान जी और सचिव जी तक... फुलेरा गांव के हर किरदार और यहां तक कि चुनावी दंगल की खूब चर्चा हो रही है। इसी के साथ ही इसकी भी चर्चा हो रही है कि 'पंचायत सीजन 4' में किस कलाकार को कितनी फीस मिली है। सबसे ज्यादा फीस किस एक्टर को मिली है, पता है?
हाल ही एक रिपोर्ट आई है, जिसमें बताया गया है कि वेब सीरीज 'पंचायत 4' के लिए नीना गुप्ता और रघुबीर यादव से लेकर जितेंद्र कुमार और बाकी एक्टर्स को कितनी फीस मिली है। 'पंचायत' देश की सबसे हिट और पॉपुलर वेब सीरीज रही है, जिसे दर्शकों ने बहुत प्यार दिया। काफी समय से दर्शक चौथे सीजन का इंतजार कर रहे थे और जब यह आया तो सब फुलेरा गांव और उसके लोगों की सादगी में खो गए। इस बार फुलेरा में मंजू देवी और बनराकस की पत्नी क्रांति देवी के बीच प्रधान के लिए चुनावी लड़ाई दिखी।
अब बात करते हैं 'पंचायत 4' हाइएस्ट पेड एक्टर की है, और वो हैं जितेंद्र कुमार। 'एनडीटीवी' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'पंचायत सीजन 4' में सचिव जी का किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर हैं। उन्हें 70 हजार प्रति एपिसोड फीस मिली। चौथे सीजन में 8 एपिसोड हैं, तो इस हिसाब से जितेंद्र ने 5 लाख 60 हजार रुपये कमाए हैं।
ब्रांड्स और सोशल मीडिया से कमाई, ये हैं कारें
'ईटीनाऊ' की रिपोर्ट के मुताबिक, जितेंद्र ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं। वह सोशल मीडिया पर ब्रांड्स प्रमोशन से 3-5 लाख रुपये प्रति पोस्ट कमाते हैं। उनके पास मर्सिडीज बेंज GLS 350D और मर्सिडीज बेंज E-Class जैसी कारे हैं।
जितेंद्र कुमार की नेट वर्थ और करियर
जितेंद्र की नेट वर्थ की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 7 करोड़ रुपये बताई जाती है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत TVF के साथ की थी। मुंबई आने के बाद उन्होंने शुरुआत में वीडियोज बनाने शुरू किए, जो काफी पॉपुलर रहे और यहीं से उनके लिए फिल्मी दुनिया के रास्ते खुले। जितेंद्र कुमार ने पहली फिल्म 'गॉन केश' की थी। इसके बाद वह 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में नजर आए। वह 'कोटा फैक्ट्री' का भी हिस्सा रहे और 'पंचायत' ने तो उन्हें घर-घर 'सचिव जी' के नाम से मशहूर कर दिया।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…