झज्जर के बॉक्सर चेन्नई में लगाएंगे पंच:कल से शुरू हो रहा बॉक्सिंग फेडरेशन कप, हरियाणा टीम के लिए खेलेंगे

Updated on 30-09-2025 03:56 PM

झज्जर जिले के दो खिलाड़ी आज (मंगलवार को) चेन्नई पहुंच चुके हैं। जो कल (बुधवार) से शुरू होने वाले बॉक्सिंग फेडरेशन कप में हरियाणा की टीम की ओर से पंच लागएंगे। झज्जर जिले के दोनों खिलाड़ियों का चयन बीते दिनों ही हरियाणा की टीम में फेडरेशन कप के लिए सिलेक्शन हुआ था।

कोच हितेश देशवाल ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों से उम्मीद है कि फेडरेशन कप में गोल्ड मेडल जीतेंगे और हरियाणा की टीम के साथ झज्जर जिले का भी नाम रोशन करेंगे।

जिले के आकाश गुलिया और सागर नारा बॉक्सिंग में लगातार मैच जीतते आ रहे हैं। दोनों बॉक्सर ने अपने पंच के दम पर नेशनल में आरईसी में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं। वहीं दोनों खिलाड़ियों ने स्टेट बॉक्सिंग में भी गोल्ड मेडल जीते हैं। इसके अलावा खेलो हरियाणा में भी दोनों ने गोल्ड जीता था।

फेडरेशन कप में गोल्ड की उम्मीद

सागर नारा 90 केजी भार वर्ग में बॉक्सिंग रिंग में अपना उतरते हैं और आकाश गुलिया 75 केजी भार वर्ग में पंच लगाते हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने लगातार हुए प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुके हैं। उसी के कारण दोनों खिलाड़ियों का हरियाणा की टीम में चयन हुआ। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि दोनों खिलाड़ी अब फेडरेशन कप में पूरे हरियाणा का परचम लहराएंगे।

सागर के पिता का सपना बड़ा बॉक्सर बने

झज्जर के बॉक्सर सागर नारा के पिता सत्यराज आर्मी से रिटायर्ड हैं और सागर के दादा भी आर्मी से रिटायर्ड हैं। सत्यराज ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है कि लगातार बॉक्सिंग में वह गोल्डन पंच लगा रहा है और अब फेडरेशन कप में भी पूरी उम्मीद है कि वह गोल्ड जीतकर ही लौटेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.