पति अमिताभ का नाम जोड़ने पर भड़कीं जया बच्चन:बोलीं- क्या महिलाओं का कोई अस्तित्व और उपलब्धि नहीं

Updated on 30-07-2024 02:15 PM

वेटरन एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी की MP जया बच्चन हाल ही में अपने नाम के साथ पति अमिताभ बच्चन का नाम जोड़ने पर भड़क गईं। उन्होंने यह तक कह डाला कि सिर्फ जया बच्चन बोल देते तो काफी था।

जया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिस पर कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

सदन के उपसभापति पर भड़कीं जया
दरअसल राज्य सभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने सदन में जया बच्चन को ‘श्रीमति जया अमिताभ बच्चन जी’ नाम से संबोधित कर दिया। इस पर जया सदन में उपसभापति पर भड़क गईं। बोलीं- सर, सिर्फ जया बच्चन बोलते तो काफी था।

बोलीं- महिलाओं की अपनी कोई उपलब्धि ही नहीं क्या?
इस पर उपसभापति ने उन्हें जवाब भी दिया कि यहां पूरा नाम लिखा था इसलिए मैंने रिपीट किया। उन्हें जवाब देते हुए जया बोलीं- ये जो है कुछ नया शुरू हुआ है कि महिलाएं जो हैं वो अपने पति के नाम से जानी जाएं। उनका कोई अस्तित्व ही नहीं हैं। उनकी कोई उपलब्धि नहीं है अपने में।

यूजर्स बोले- अमिताभ की वजह से ही आपकी पहचान
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जया को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘ये हमेशा रोती क्यों रहती हैं?’

वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘मैडम आपकी कोई उपलब्धि नहीं, लोग आपको अमिताभ की वजह से ही जानते हैं..।’ एक ने तो यह तक कमेंट कर दिया कि मुझे अमिताभ बच्चन से सहानुभूति है।

वर्कफ्रंट पर जया आखिरी बार पिछले साल जुलाई में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.