जय शाह बन सकते हैं ICC चेयरमैन:नॉमिनेशन के लिए 6 दिन बाकी

Updated on 22-08-2024 02:07 PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेक्रेटरी जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अगले चेयरमैन हो सकते हैं। उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

ICC के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है। बार्कले ने मंगलवार को कहा कि वे तीसरा कार्यकाल नहीं चाहते हैं।

इसके बाद BCCI सेक्रेटरी जय शाह के ICC चेयरमैन बनने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि अभी BCCI और जय शाह की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ICC ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, 'ICC के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने पुष्टि की है कि वे तीसरे कार्यकाल के लिए उम्मीदवार नहीं होंगे और नवंबर के अंत में अपना मौजूदा कार्यकाल खत्म होने पर पद छोड़ देंगे।'

27 अगस्त नामांकन की आखिरी तारीख
ICC के चेयरमैन के नामांकन के लिए 27 अगस्त आखिरी तारीख है। ICC चेयरमैन का कार्यकाल दो साल का होता है। वह लगातार तीन बार तक इसके चेयरमैन हो सकते हैं। न्यूजीलैंड के बार्कले नवंबर 2020 में ICC के चेयरमैन बने थे। इसके बाद वे 2022 में दोबारा इस पद पर चुने गए।

ICC के 16 डायरेक्टर, इनमें से 9 के वोट चेयरमैन बनने के लिए जरूरी्
ICC के नियमों के अनुसार चेयरमैन के चुनाव में 16 डायरेक्टर वोट देते हैं। ऐसे में चेयरमैन बनने के लिए 9 वोट मिलना आवश्यक है। इससे पहले चेयरमैन बनने के लिए दो-तिहाई बहुमत होना आवश्यक था।

जय शाह के चेयरमैन बनने को लेकर चर्चा क्यों हो रही
जय शाह के चेयरमैन बनने को लेकर चर्चा इसलिए की जा रही है, क्योंकि BCCI सचिव के रूप में शाह का एक साल का कार्यकाल बचा है। BCCI के संविधान के अनुसार कोई पदाधिकारी तीन साल की कूलिंग ऑफ पीरियड से पहले छह साल तक पद पर रह सकता है। कुल मिलाकर कोई व्यक्ति कुल 18 सालों तक पद पर रह सकता है जिसमें राज्य संघ में नौ और BCCI में नौ साल शामिल हैं।

जय शाह 2019 अक्टूबर में BCCI सेक्रेटरी बने थे। उसके बाद 2022 में दुबारा BCCI सेक्रेटरी चुने गए। BCCI नियम के अनुसार 2025 में मौजूदा कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्हें कूलिंग ऑफ पीरियड में जाना होगा।

जय शाह ICC के फाइनेंस और कॉमर्स के मामलों के प्रमुख हैं
जय शाह अभी ICC के फाइनेंस और कॉमर्स मामलों की सब कमेटी के चेयरमैन हैं। इसके साथ ही वोट देने वाले 16 सदस्यों में से अधिकांश के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।

अब तक 4 भारतीय बन चुके हैं ICC चीफ
अब तक 4 भारतीय ICC चीफ का पद संभाल चुके हैं। जगमोहन डालमिया 1997-2000 तक ICC प्रेसिडेंट रह चुके हैं। वहीं 2010 से 2012 तक शरद पवार भी प्रेसिडेंट रहें। 2014-15 में एन श्रीनिवासन और 2015-2020 तक शशांक मनोहर ICC चेयरमैन रहे। 2015 से पहले ICC चीफ को प्रेसिडेंट कहा जाता था। इसके बाद चेयरमैन कहा जाने लगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.