चावल पर मजाक से गया जापान के मंत्री का पद:बढ़ती कीमतों के सवाल पर कहा- मैं खरीदता नहीं, मेरे चाहने वाले दे जाते हैं

Updated on 24-05-2025 01:39 PM

जापान के पूर्व कृषि मंत्री ताकु ईटो को चावल की बढ़ी कीमत पर मजाकिया बयान देना काफी महंगा पड़ गया। यहां तक कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया। उन्होंने कहा था कि वो कभी चावल नहीं खरीदते हैं, बल्कि उन्हें मुफ्त में मिलता है। इस बयान के बाद महंगाई से जूझ रही जनता का गुस्सा भड़क गया।

ईटो ने बुधवार को प्रधानमंत्री ऑफिस जाकर अपना इस्तीफा सौंपा। इस इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा पर भी महंगाई कम करने का दबाव और ज्यादा बढ़ गया।

उनकी सरकार को चावल की लगातार बढ़ती कीमतों को कंट्रोल न कर पाने की वजह से लोगों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। जापान में जुलाई महीने में संसद के ऊपरी सदन का चुनाव होने वाला है, ऐसे में यह मुद्दा और ज्यादा राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है।

दो साल में दोगुना महंगा हुआ चावल

जापान का सबसे मशहूर कोशिहिकारी ब्रांड का चावल लगभग 5,000 येन (3000 रुपए) प्रति 5 किलोग्राम में बिक रहा है। जबकि 2023 में 5 किलोग्राम चावल की कीमत औसतन लगभग 2,000 येन (1100 रुपए) थी।

प्रधानमंत्री इशीबा ने वादा किया है कि चावल की औसत कीमत को 3,000 येन (1700 रुपए) प्रति 5 किलोग्राम तक लाया जाएगा।

2023 में शुरू हुआ चावल का संकट

जापान में चावल की कमी के लिए कई वजह जिम्मेदार मानी जा रही हैं। 2023 में गर्म मौसम की वजह से कम फसल और 2024 में 'मेगाक्वेक' (बड़े भूकंप) की चेतावनी की वजह से लोगों ने डर में ज्यादा चावल खरीद लिए थे। इससे कालाबाजारी भी हुई।

सरकार ने कई सालों तक किसानों को चावल की खेती छोड़कर दूसरी फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित किया था ताकि कीमतें नियंत्रित रहें। लेकिन अब जब मांग बढ़ी, तो उत्पादन पर्याप्त नहीं है। कुछ व्यापारियों पर जानबूझकर चावल का स्टॉक छिपाकर रखने का आरोप भी लगा है ताकि कीमतें और ऊपर जाएं।

सरकार ने आपातकालीन भंडार से चावल जारी किया है, लेकिन अब तक सिर्फ 10% चावल ही बाजार तक पहुंच पाया है।

पर्यावरण मंत्री को बनाया नया कृषि मंत्री

ताकु ईटो ने पिछले हफ्ते एक फंड रेज प्रोग्राम में कहा था- मैंने खुद कभी चावल नहीं खरीदा, क्योंकि मेरे समर्थक मुझे इतना चावल दान करते हैं कि मैं इसे बेच सकता हूं।

ईटो के इस बयान से लोग भड़क गए, क्योंकि उन्हें एक साल पहले के मुकाबले में चावल की एक बोरी के लिए लगभग दोगुनी कीमत चुकानी पड़ रही है।

बुधवार को ही ईटो की जगह शिंजिरो कोइजुमी को कृषि मंत्री बनाया गया, जो पहले पर्यावरण मंत्री थे। कोइजुमी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) की लीडरशिप के लिए प्रधानमंत्री इशिबा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें इसमें नाकामी मिली थी।

प्रधानमंत्री भी मांग चुके थे बयान पर माफी

जापान की क्योडो न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ताकु ईटो ने कहा- मैंने खुद से पूछा कि क्या चावल की लगातार बढ़ती कीमतों के बाद भी मेरे लिए कृषि मंत्री बने रहना ठीक है। उसके बाद मैंने तय किया कि नहीं, यह ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा- मैं एक बार फिर लोगों से माफी मांगता हूं कि जब लोग चावल की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं, तब मैंने मंत्री के तौर पर बहुत ही गलत बयान दिया। मैं कुछ ज्यादा ही आगे निकल गया था।

प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने भी अपने मंत्री के बयान के लिए माफी मांगी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.