जनवरी बीत गई नहीं बना गाइडलाइन का प्रस्ताव, भोपाल में प्रॉपर्टी की मनमानी दरें बढ़ाने की तैयारी

Updated on 03-02-2026 12:25 PM
भोपाल। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की कलेक्टर गाइडलाइन बनाने का आदेश महानिरीक्षक पंजीयन कार्यालय ने नवंबर 2025 में जारी किया था। जिसके अनुसार 30 जनवरी तक प्रस्ताव तैयार कर सुझावों पर सुनवाई की जानी थी और 15 फरवरी तक केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजा जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है।इसका नतीजा यह होगा कि इस बार भी लोगों के पास अपने सुझाव पेश करने का समय नहीं रहेगा और मनमानी प्रॉपर्टी की दरें बढ़ा दी जाएंगी।

प्रस्तावित दरों में कटौती कर प्रस्ताव लागू किया गया था

इस वित्तीय वर्ष में भी प्रस्ताव बनाने में अधिकारियों ने लेटलतीफी बरती थी और लोग अपने सुझाव दर्ज नहीं करवा पाए थे।जब जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति दर्ज करवाई तो प्रॉपर्टी की प्रस्तावित दरों में कटौती कर प्रस्ताव को लागू किया गया था।

महानिरीक्षक पंजीनय कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 की कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव उप जिला मूल्यांकन समिति को संपदा सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार कर 15 जनवरी को जिला मूल्यांकन समिति को भेज देना था।

30 जनवरी तक सुझावों को प्राप्त कर सुनवाई की जानी थी

जिसको लेकर जिला मूल्यांकन समिति द्वारा 30 जनवरी तक लोगों के सुझावों को प्राप्त कर सुनवाई की जानी थी, लेकिन तीन महीने का समय बीत गया और न ही प्रस्ताव तैयार हुआ है और न ही लोगों को इसकी जानकारी दी गई है।

ऐसे में 15 फरवरी तक केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को प्रस्ताव भेजना असंभव है और अब अधिकारी आनन-फानन में प्रस्ताव तैयार करने में जुटे हुए हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि प्रॉपर्टी की दरों में मनमानी वृद्धि की जाएगी, जिससे आमनज को प्रॉपर्टी खरीदना मुश्किल हो जाएगा।

18 प्रतिशत वृद्धि कर दी थी प्रस्तावित, जमकर हुआ था विरोध

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बनाई गई कलेक्टर गाइडलाइन में अधिकारियों ने 18 प्रतिशत तक औसत वृद्धि प्रस्तावित कर दी थी, जिसका जमकर विरोध शुरू हो गया था। इसके बाद इसमें चार प्रतिशत की कटौती कर 14 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजा गया था।

इससे बोर्ड ने गाइडलाइन दरों में औसत 11 प्रतिशत वृद्धि तय की थी। इसके बाद भी कई क्षेत्रों में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि प्रस्तावित कर दी गई थी। जिले की तीन हजार 883 में से एक हजार 312 स्थानों पर दरें बढ़ाई गइ थीं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.