जयशंकर हमारे धरने को संबोधित करें... इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने दिया न्योता, इस्लामाबाद में उतारी गई पाकिस्तान आर्मी

Updated on 05-10-2024 01:57 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को इस्लामाबाद में पार्टी के धरने में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने का फैसला किया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा में पीटीआई सरकार के सूचना सलाहकार बैरिस्टर अली सैफ ने भारतीय विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर से विरोध प्रदर्शन को संबोधित करने के लिए अपील की है। इस बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सेना की तैनाती कर दी गई है।

पाकिस्तान जा रहे जयशंकर


डॉ. एस जयशंकर आगामी शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन (SCO) के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 15-16 अक्टूबर की पाकिस्तान की यात्रा करने वाले हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस शिखर सम्मेलन के लिए पूरी तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ पीटीआई राजधानी के डी-चौक पर बड़ा धरना आयोजित करने जा रही है। इसे लेकर पीटीआई और इस्लाबाद पुलिस के बीच झड़प हो चुकी है।

पीटीआई का जयशंकर को न्योता


पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज से बात करते हुए बैरिस्टर अली सैफ ने कहा, 'हम जयशंकर साहब को भी दावत देते हैं कि वो हमारे विरोध प्रदर्शन में आएं और हमारे लोगों को एड्रेस करें।' सैफ ने कहा कि पीटीआई को संविधान के तहत विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है।

सैफ ने यह भी कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और (पाकिस्तान की) संघीय सरकार उसे यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि पीटीआई भारतीय विदेश मंत्री को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने और इसे संबोधित करने के लिए आमंत्रित करेगी।
पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट ट्रिब्यून ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि इस्लामाबाद और आस-पास के इलाकों में सेना की टुकड़ियां तैनात हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पाकिस्तानी सैनिकों को राजधानी में गश्त करते दिखाई दे रहे हैं। बताया गया है कि आगामी एससीओ सम्मेलन को लेकर ये फैसला किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.