जेल प्रबंधन ने अधीक्षक से मांगी मेडिकल रिपोर्ट:ड्रग्स तस्कर यासीन मछली 11 दिन से हमीदिया में भर्ती

Updated on 05-01-2026 01:34 PM

नाबालिग से दुष्कर्म एवं एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में जेल में बंद यासीन अहमद उर्फ मछली अपने रसूख की दम पर पिछले 11 दिन से हमीदिया अस्पताल में भर्ती है। उसने यूटीआई की शिकायत जेल प्रबंधन से की थी। इसके बाद उसके वकील ने हमीदिया में भर्ती कर इलाज कराने का आवेदन प्रस्तुत किया था। हालांकि, जेल प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यासीन को कोई गंभीर बीमारी नहीं है।

इस बात की लिखित जानकारी कोर्ट को दी जा चुकी है। जेल प्रबंधन ने अस्पताल अधीक्षक से उसकी मेडिकल रिपोर्ट मांगी है, रिपोर्ट अब तक नहीं सौंपी गई। प्रबंधन ने मेडिकल बोर्ड से उसकी बीमारी का परीक्षण कराने को बोला है।

जेल अधीक्षक राकेश भांगरे के मुताबिक यासीन को जेल में रहते यूरीन में साधारण इंफेक्शन की शिकायत थी। जिसका जेल में ही उपचार करा दिया गया और उसे आराम भी मिला। उसके परिजनों की ओर से कोर्ट में आवेदन देकर इलाज बाहर किसी अस्पताल में कराने की मांग गई।

जेल प्रबंधन ने कोर्ट को जानकारी दी कि यासीन को कोई गंभीर बीमारी नहीं है। उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गईं थी। 24 दिसंबर को फिर कोर्ट से लेटर प्राप्त हुआ, जिसमें आदेश दिया गया कि तत्काल यासीन को हमीदिया चेकअप के लिए भेजा जाए।

पिछले साल दो ड्रग्स पैडलर्स को पकड़ा था क्राइम ब्रांच ने 18 जुलाई को सैफुद्दीन और शाहरुख नाम के दो ड्रग पैडलर्स को एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने यासीन अहमद और उससे चाचा शाहवर अहमद उर्फ मछली के नाम का खुलासा किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.