आइटी प्रोफेशनल ने सिलेंडर से नाइट्रोजन गैस फेफड़ों में भरकर दी जान, दर्दरहित मौत के लिए चुना अजीब तरीका

Updated on 30-05-2024 11:42 AM
भोपाल। मिसरोद के जाटखेड़ी स्थित निरुपम रायल पाम कालोनी में रहने वाले 31 वर्षीय आइटी प्रोफेशनल सिद्धार्थ खुराना ने आत्महत्या कर ली। दर्द रहित मौत के लिए उन्होंने रेस्पिरेटरी मास्क बनाया। उसे मुंह में लगाकर नाइट्रोजन हाइपोक्सिया के माध्यम से आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके पास से एक डायरी मिली है। इसमें सिद्धार्थ ने तीन पेज में खुद की जान लेने की पूरी योजना का उल्लेख किया है और कारण भी लिखा है। इस सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस का दावा है कि सिद्धार्थ बेहद तनाव में था।

फोन रिसीव न करने पर हुई शंका
सिद्धार्थ की मौत का पता तब चला, जब पड़ोसी युवक केदार ने घरेलू सहायक के बारे में जानकारी लेने के लिए सिद्धार्थ को कई बार फोन किया लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह उसके कमरे पर पहुंचा। कोई जवाब नहीं मिला तो संदेह होने पर उसने अन्य पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर का मंजर देखकर हर कोई हैरान रह गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि उसकी मौत करीब तीन दिन पहले हुई थी।


यह है नाइट्रोजन हाइपोक्सिया

सिद्धार्थ खुराना ने दर्द रहित मौत के लिए नाइट्रोजन गैस के श्वसन का जो तरीका चुना था, उसे वैज्ञानिक भाषा में नाइट्रोजन हाइपोक्सिया कहा जाता है। यह आक्सीजन निकालकर तथा नाइट्रोजन गैस को अंदर खींचकर मृत अवस्था तक पहुंचने की एक विधि है। इस प्रक्रिया में व्यक्ति के शरीर में आक्सीजन की कमी और नाइट्रोजन का स्तर बढ़ जाता है। नाइट्रोजन एक निष्क्रिय गैस है, जिससे शरीर में रासायनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं होती है। आक्सीजन के स्तर में धीरे-धीरे कमी आती है, बेहोशी होती है और अगर नाइट्रोजन का संपर्क जारी रहता है तो मृत्यु हो जाती है। हाल ही में मौत का यह तरीका तब सुर्खियों में आया था, जब अमेरिका के अलबामा राज्य में एक व्यक्ति को कोर्ट द्वारा नाइट्रोजन हाइपोक्सिया के रूप में मृत्युदंड दिया गया था। सिद्धार्थ के मामले में भी यह शंका जताई जा रही है कि उसने इंटरनेट के माध्यम से इस विधि के बारे में जाना होगा। उसने एक मोटी पालीथिन से पहले पूरे मुंह को ढंका और फिर नीचे से नाइट्रोजन का पाइप उस मास्क में डाला। साथ ही पूरी पालीथिन को गले के आसपास टेप से बांधकर पैक कर दिया। इससे पूरे मास्क में सिर्फ नाइट्रोजन फैलने लगी और संभवत: इससे सिद्धार्थ का शरीर निष्क्रिय हो गया और मौत हो गई।

लखनऊ में रहता है सिद्धार्थ का परिवार

सिद्धार्थ का परिवार लखनऊ के संत मार्केट, महानगर कालोनी में रहता है। सिद्धार्थ के पिता वहां एक जनरल स्टोर चलाते हैं। सिद्धार्थ अकेले भोपाल में रहकर आइटी कंपनी में नौकरी कर रहे थे। नवंबर में उनकी नौकरी भी छूट गई थी। जांच अधिकारी निर्मल वर्मा ने बताया कि सिद्धार्थ के मानसिक रूप से बीमार होने के डाक्टरी पर्चे मिले हैं। तीन पेज के नोट में सिद्धार्थ ने जीवन के कुछ कड़वे अनुभव भी डायरी में लिखे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.