शहीद सैनिकों के परिजनों और उनके आश्रितों की देखभाल करना देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी

Updated on 16-08-2024 02:11 PM

एमसीबी । आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।  तोखन साहू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर देश के लिए शहीद हुए शहीदों को किया नमन। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने परेड का निरीक्षण करने के पश्चात् प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर आप सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम सभी देशवासियों के लिए यह गौरव का पल है, वीर शहीदों, जिन्होंने देश के आजादी के लिए अपने प्रणों की आहुति दी है, उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लेने का यह दिन है। देश और समाज आगे विकसित भारत की ओर आगे बढ़े इसके लिए हम सभी को मिल जुल कर आगे बढ़ना की आवश्यकता है। जिसके बाद शहीद हुए वीर जवानों के तीन शहीद परिवार आरक्षक क्रमांक 388 स्व.  बृजभूषण श्रीवास्तव सेनानी 9 वीं. वाहिनी छ.ग. बल दंतेवाड़ा, 15 मार्च 2007, रानीबोदली दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गये। जो नगर पंचायत के झगराखांड, तहसील मनेन्द्रगढ़, जिला एमसीबी (छ.ग.) में निवास करते थे। शहीद की पुत्री इशिता श्रीवास्तव को जिला पुलिस विभाग में महिला आरक्षक के रूप में पदस्थापना हुई है, जिनका तैनाती थाना झगराखांड, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर छ.ग. में हुई है। एक बहन आयुषी श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष है, जो रायपुर में प्राइवेट नौकरी करती है। शहीद आरक्षक 320 स्व. राजेश कुमार पटेल 2 री वाहिनी, सीएएफ सकरी,  19 अगस्त 2011 भद्राकाली बीजापूर में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गये। जो जिले के मोहन कालोनी हल्दीबाड़ी चिरमिरी, जिला एमसीबी (छ.ग.) में निवासी थे। शहीद का भाई सुरेश कुमार पटेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। शहीद के माता-पिता वर्तमान में बिलासपुर में निवासरत है। शहीद आरक्षक बीएसएफ बैच श्री हरिकेश प्रसाद 122 वीं बटालियन बीएसएफ 13 फरवरी 2016 को थाना पखांजूर, जिला कांकेर में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गये। शहीद के परिवार से शहीद के भाई  भोजराम आ. रामलखन 37 वर्ष भाई प्रधान आरक्षक है जो क्राईम ब्रांच सरगुजा में कार्यरत है। सभी शहीद परिवारों को सांत्वना देते हुए उन्हें साल व श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। सम्मान के दौरान उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों के परिजनों और उनके आश्रितों की देखभाल करना देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। मैं सभी सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके आश्रितों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करता हूँ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.