प्रभु की कृपा है... 'मंतर' मारते ही जेमिमा रोड्रिग्स हुई बेसुध, भारतीय महिला क्रिकेटर का वीडियो वायरल

Updated on 23-10-2024 05:05 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स धर्मांतरण मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। जेमिमा के पिता इवान रोड्रिग्स पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई की प्रतिष्ठित खार जिमखान में धर्मांतरण से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। इस घटना के सामने आने के बाद बाद खार जिमखाना ने जेमिमा की सदस्यता को रद्द कर दिया है। इस पूरे मामले में जेमिमा के पिता ने चुप्पी साध रखी है। जिम खाना सदस्यों ने आरोप लगाया है कि इवान ने गरीब और कमजोर तबके के लोगों को बरगला कर उनके धर्म को परिवर्तित किया है।

वहीं सोशल मीडिया पर अब जेमिमा का भी एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो जेमिमा के जूनियर लेवल क्रिकेट के दिनों की है। इस वीडियो में जेमिमा बताती हैं कि उन्होंने 37 गेंद में नाबाद 25 रन बनाए। इसके लिए मैं ईश्वर का धन्यवाद करती हूं। इतना कहने बाद एक व्यक्ति जेमिमा के करीब आते हैं और कुछ मंत्र का उच्चारण करते हैं। इसके बाद जेमिमा बेसुध होकर नीचे की गिर जाती हैं। यह वीडियो साल 2015 का बताया जा रहा है।

बता दें कि खार जिमखाना के वार्षिक बैठक में इवान रोड्रिग्स के मुद्दे को उठाया गया। सदस्यों ने पाया कि जेमिमा के पिता ने लगभग डेढ़ साल के लिए प्रेसिडेंशियल हॉल बुक कर 35 कार्यक्रम आयोजित किए। जेमिमा के पिता ये सब काम ब्रदर मैनुअल मिनिस्ट्रीज नामक संगठन के साथ मिलकर किया है। बता दें कि खार जिमखाना के संविधान में यह नियम साफ तौर से लिखा है कि इसके परिसर का इस्तेमाल किसी भी तरह के धार्मिक गतिविधी के लिए नहीं किया जा सकता है।खार जिमखाना के पूर्व अध्यक्ष नितिन गाडेकर ने कहा कि उन्हें एक स्टाफ सदस्य द्वारा 'धार्मिक गतिविधि' के बारे में सूचना मिली थी। उन्होंने कहा, जब मुझे इसके बारे में जानकार मिली तो मैं कुछ अन्य सदस्यों के साथ इसे देखने गए थे। हमने देखा कि कमरे में अंधेरा था ट्रांस संगीत बज रहा था और एक महिला कह रही थी वह हमें बचाने आ रहा है। ये सब देखकर मुझे हैरान रह गया'

जेमिमा रोड्रिग्स को भारतीय महिला टीम में कप्तान की दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। जेमिमा टीम इंडिया के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी करती हैं। उन्होंने भारत के लिए अबतक 3 टेस्ट, 20 वनडे और 104 टी20 मैचों में मैदान पर उतर चुकी हैं। टेस्ट क्रिकेट में जेमिमा ने 235 रन बनाए हैं। वहीं वनडे में उनके नाम 710 रन दर्ज है जबकि टी20 में उन्होंने 2142 रन बनाए हैं। बल्लेबाजी के अलावा जेमिमा पार्ट टाइम गेंदबाजी भी करती हैं। बॉलिंग में उन्होंने वनडे में 5 और टी20 में 1 विकेट अपने नाम किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.