गाजा युद्ध को हुए एक साल, हमास के साथ लड़ाई में इजरायल को मिले ये 5 बड़े झटके, समझें

Updated on 04-10-2024 02:02 PM
तेल अवीव: इजरायल और हमास के युद्ध को एक साल होने वाले हैं। 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर अचानक हमला कर दिया था। इसके बाद पलटवार में इजरायल की ओर से लगातार गाजा पट्टी पर हमास को खत्म करने के लिए हमला किया गया। हमास तो नहीं खत्म हुआ, लेकिन गाजा पूरी तरह खंडहर बन गया। हमास का चीफ इस्माइल हानिया मारा गया और अब याह्या सिनवार के हाथ में हमास की कमान है, जो खुद गाजा पट्टी की गहरी सुरंगों में छिपा है। इजरायल हमास का युद्ध लेबनान, यमन से लेकर ईरान तक पहुंच गया। लेबनान के हिजबुल्लाह की ओर से लगातार उत्तरी इजरायल पर किए गए हमले के कारण 60 हजार से ज्यादा इजरायली अपने घरों से भागे हुए हैं। वहीं लेबनान में अब इजरायल की सीधी लड़ाई चल रही है। आइए जानें इस एक साल में इजरायल को मिले सबसे बड़े 5 झटकों के बारे में।

दो मोर्चों पर लड़ाई


इजरायल के लिए इस एक साल की सबसे बुरी बात यह है कि अभी भी लेबनान से लगने वाली उत्तरी सीमा के निवासी अपने घरों में वापस नहीं लौट पाए हैं। इसके अलावा हमास के चंगुल से वह सभी बंधकों को भी वापस लाने में नाकाम रहा है। हिजबुल्लाह के कारण 60 हजार इजरायली लोग घर छोड़कर भाग गए हैं और इजरायल दो मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा है।

बंधकों को नहीं ला पाए


इजरायल सभी बंधकों को हमास के चंगुल से छुड़ाने में कामयाब नहीं रहा। इसका सबसे बड़ा कारण है कि इजरायल किसी भी समझौते पर तैयार नहीं हुआ। साथ ही हमास पर ऐसा सैन्य दबाव भी नहीं बनाया जा सका जिससे वह सरेंडर को मजबूर हो जाए। हमास पूरे गाजा के खंडहर बनने के बाद भी अभी एक गुरिल्ला संगठन की तरह काम कर रहा है। आम तौर पर अगर आतंकियों को सेना से नुकसान होता है तो वे आगे नहीं बढ़ते। बल्कि वह खुद को बचाने की कोशिश करते हैं। इस हिसाब से हमास का गाजा में खुद को बचाए रहना ही एक जीत है। यही कारण है कि याह्या सिनवार किसी भी सौदे पर तैयार नहीं होता।

हालांकि वह अभी भी यह मानता है कि इजरायल युद्ध हार जाएगा और उसे हमास की शर्तों को मानने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। यही मुख्य कारण है कि कोई बंधक डील नहीं हो पाई है। लेबनान में हिजबुल्लाह को मिले झटके के बाद संभव है कि हमास चीफ सिनवार का विचार भविष्य में बदल जाए। अगर ईरान एक युद्ध में शामिल नहीं हुआ तो संभव है कि सिनवार एक नई डील पर बातचीत के लिए तैयार होगा।

हमास का नहीं दे सके विकल्प


गाजा के आम लोगों पर हमास का नियंत्रण है। इजरायल को गाजा में जाने वाली मानवीय सहायता पर इजरायल का नियंत्रण नहीं है। अगर इसपर नियंत्रण होता तो IDF को अपना लक्ष्य पाने में आसानी होती। एक्सपर्ट्स इसकी विफलता के लिए पीएम नेतनयाहू और सुरक्षा मंत्रिमंडल को जिम्मदार मानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्होंने वैकल्पिक नागरिक सरकार स्थापित करने के तरीके खोजने के लिए रक्षा मंत्री योव गैलेंट और IDF की ओर से पेश की गई हर पहल का विरोध किया। नेतन्याहू और उनके गठबंधन सहयोगियों ने वैचारिक आधार पर फिलिस्तीनी प्राधिकरण के साथ सहयोग का विरोध किया। इस कारण अब गाजा में हमास के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है।

अमेरिका जैसे सहयोगियों से लड़ाई


पिछले एक साल में कई ऐसे मौके आए हैं जब इजरायल के उसके सबसे बड़े सहयोगी अमेरिका से मतभेद हुए। अमेरिका पर लगातार आरोप लगाया गया कि वह इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों को रोक रहा है। अमेरिका ने गाजा में मानवीय सहायता जाने को लेकर जोर दिया, जिससे इजरायल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कम दबाव झेलना पड़ा। लेकिन अमेरिका की ओर से सीजफायर की डिमांड होती रही।

दुनिया का नहीं मिला साथ


हमास के हमले के बाद पूरी दुनिया इजरायल के साथ खड़ी थी। लेकिन जब उसने गाजा पर हमला शुरू किया तो पूरी दुनिया का समर्थन खोने लगा। इजरायल कहता रहा है कि वह अपने नागरिकों की रक्षा के लिए लड़ रहा है। लेकिन इसके बावजूद बहुत से इजरायली कनफ्यूज हैं कि आखिर दुनिया की राय उन्हें लेकर अचानक क्यों बदल गई। एक्सपर्ट्स मानते है कि यह पब्लिक डिप्लोमेसी की विफलता है। पश्चिमी देशों में बढ़ते मुस्लिमों के प्रभाव के कारण इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन हुए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.