हिजबुल्लाह के हमले में बाल-बाल बचे इजरायल के पीएम नेतन्याहू, ड्रोन से किया था अटैक

Updated on 19-10-2024 03:03 PM

एजेंसी, नई दिल्ली। लेबनान एक ड्रोन हमले में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बाल-बाल बचे हैं। दरअसल, लेबनान ने मध्य इजरालय के शहर कैसरिया में ड्रोन हमला किया था। इसका लक्ष्य नेतन्याहू का घर था, लेकिन निशाना पूरी तरह चूक गया। हमले के दौरान नेतन्याहू व उनकी पत्नी मौजूद नहीं थे।


इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने बताया कि लेबनान ने इजरायल पर तीन ड्रोन से हमला किया था। इसमें एक ड्रोन मध्य इजरायल के शहर कैसरिया में बने एक घर पर छोड़ा था। डिफेंस फोर्सेज ने आशंका जताई है कि हिजबुल्लाह की ओर से ही हमला किया है।


इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम से हुई चूक


आईडीएफ की तरफ से कहा गया है कि इन तीन ड्रोन में से एक को रोकने में उनका एयर डिफेंस सिस्टम फेल रहा। उसी का ही नतीजा है कि यह ड्रोन कैसरिया में एक घर पर जाकर टकरा गया। इस हमले में घर के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। हालांकि इस हमले में किसी के भी हताहत को की जानकारी सामने नहीं आई है।


इजराय ने याह्या सिनवार को उतारा मौत के घाट


बुधवार को हमास नेता याह्मा सिनवार की इजरालय के सैनिकों के हाथों मौत हो गई थी। वह पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए आतंकी हमले का सूत्रधार था। इजरायल की सेना काफी समय से सिनवार की तलाश कर रही थी। वह इजरायल से किसी भी कीमत पर युद्धविराम नहीं चाहता था। नेतन्याहू ने सिनवार की मौत के बाद कहा था कि इजरायल युद्ध को तब तक नहीं रोकेगा, जब तक हमास की तरफ से बंधकों को सुरक्षित नहीं लौटाया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.