इजरायल का वह 'ब्रह्मास्‍त्र' जिसने कारग‍िल युद्ध में तोड़ दी पाकिस्‍तानी सेना की कमर, भारत ने यूं उतारा कर्ज

Updated on 26-07-2024 01:14 PM
तेल अवीव/यरुशलम: पाकिस्‍तान के साथ कारगिल युद्ध के आज 25 साल पूरे हो गए हैं और पूरा देश विजय दिवस मना रहा है। भारत की इस जीत में दोस्‍त इजरायल ने बड़ी अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय सेना को साल 1999 में कारगिल की चोटियों पर बैठे पाकिस्‍तानी सैनिकों को निशाना बनाने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। भारत के पास एक बोफोर्स तोप थी जो चोटियों पर निशाना बना रही थी लेकिन दुश्‍मन के बंकर पर सटीक हमला करने में मुश्किल आ रही थी। महासंकट की इस घड़ी में दोस्‍त इजरायल भारत के साथ आया और लेजर गाइडेड बमों के लिए लाइटनिंग पॉड की तत्‍काल भारत को आपूर्ति कर दी। इन पॉड को इजरायली इंजीनियरों की मदद से भारत के मिराज 2000 फाइटर जेट में लगाया गया। इसके बाद भाारतीय वायुसेना के शेरों ने पाकिस्‍तानी सैनिकों के ठिकानों को चुन-चुनकर तबाह करना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं इस दोस्‍ती की पूरी कहानी....
इजरायल ने जिन हथियारों को दिया था, उनमें एक प्रमुख उपकरण था इजरायल का लाइटेनिंग लेजर डेजिग्‍नेटर पॉड। यह पॉड टारगेट पर अदृश्‍य बीम को फायर करता था जिससे इजरायली बम उसे ट्रैक करता था और फिर सटीक तरीके से तबाह कर देता था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर रघुनाथ नामबियार ने 24 जून 1999 को लाइटनिंग पॉड से लैस मिराज विमान की मदद से कारगिल की चर्चित टाइगर हिल पर पाक‍िस्‍तानी सेना के ठिकाने पर निशाना लगाया। इस हमले में पाकिस्‍तानी सेना का यह ठिकाना तबाह हो गया। यह युद्ध में भारतीय वायुसेना का लेजर गाइडेड बम से पहला सफल हमला था। भारतीय वायुसेना ने कुछ साल पहले इसका वीडियो भी जारी किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.