इजराइली PM नेतन्याहू ने कराई प्रोस्टेट सर्जरी:रिकवरी के लिए अंडरग्राउंड कमरे में रखा गया, सर्जरी के दौरान न्याय मंत्री ने संभाला पद

Updated on 30-12-2024 02:18 PM

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रविवार को प्रोस्टेट सर्जरी हुई है। डॉक्टर्स ने उनके शरीर से प्रोस्टेट को अलग कर दिया है। यरूशलम के हदासाह मेडिकल सेंटर में यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉक्टर ओफर गोफ्रिट ने बताया कि सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। नेतन्याहू को कैंसर या दूसरी किसी घातक बीमारी का डर नही हैं।

75 साल के नेतन्याहू पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। नेतन्याहू ने इसी महीने एक केस की सुनवाई के दौरान बताया था कि वो सिगार के साथ 18 घंटे तक काम करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 17 साल पूरे कर लिए हैं।

नेतन्याहू की सर्जरी ऐसे समय में हुई है, जब उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के केस में सुनवाई चल रही है। दूसरी तरफ उन्हें गाजा युद्ध और हूती विद्रोहियों की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

सर्जरी के बाद अंडरग्राउंड हुए नेतन्याहू

सर्जरी के बाद रिकवरी के लिए नेतन्याहू को अंडरग्राउंड यूनिट में रखा गया है। इस अंडरग्राउंड यूनिट पर मिसाइल हमले का भी असर नहीं होगा। नेतन्याहू के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। कार्यालय ने बताया कि सर्जरी के दौरान भी पूरी सावधानी बरती गई थी।

सर्जरी के समय नेतन्याहू की जगह उनके न्याय मंत्री यारिव लेविन ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। सर्जरी के बाद नेतन्याहू ने डॉक्टर्स का धन्यवाद किया।

पिछले साल नेतन्याहू को दिल से जुड़ी बीमारी के बारे में पता चला था। इसके बाद उन्हें पेसमेकर लगाया गया था। इस साल उनकी हर्निया की सर्जरी भी हुई थी। नेतन्याहू अपनी छवि को ऊर्जावान नेता की बनाए रखने के लिए कोशिश करते रहते हैं।

भ्रष्टाचार केस में सुनवाई टली

नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में चल रही सुनवाई रविवार को टाल दी गई। नेतन्याहू के वकील ने उनकी सर्जरी का हवाला देते हुए यरूशलम की जिला अदालत से सुनवाई टालने को कहा था। कोर्ट ने वकील की याचिका पर सुनवाई को टाल दिया।

अब इस मामले में 6 जनवरी के आसपास सुनवाई की जाएगी। नेतन्याहू को इस मामले में कोर्ट आकर गवाही देनी है। वे इससे पहले भी 10 और 18 दिसंबर को कोर्ट रूम में आकर गवाही दे चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.