ईरान पर पलटवार की तैयारी में इजराइल:नेतन्याहू ने 30 मिनट की बाइडेन से बात

Updated on 10-10-2024 02:14 PM

इजराइल 1 अक्टूबर को हुए ईरानी हमले के पलटवार की तैयारी कर रहा है। ईरान पर किस तरह का हमला हो, ये तय करने के लिए नेतन्याहू की कैबिनेट में वोटिंग होगी। इससे पहले इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार शाम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से फोन पर बातचीत की।

ये बातचीत करीब 30 मिनट तक चली। अगस्त के बाद पहली बार नेतन्याहू और बाइडेन की बीच बात हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें ईरान पर पलटवार को लेकर चर्चा की गई।

बाइडेन ने दोहराया कि इजराइल को अपनी सुरक्षा का पूरा अधिकार है। वहीं, व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा है कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत काफी सकारात्मक रही। जबकि, इससे पहले बाइडेन ने कहा था कि इजराइल को ईरान के तेल और परमाणू ठिकानों पर हमला करने से बचना चाहिए।

दूसरी तरफ इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि वे ईरान पर अचनाक से बड़ा हमला करेंगे। उन्होंने इजराइल की इंटेलिजेंस यूनिट 9900 से मुलाकात में कहा-

हिजबुल्लाह के हमले में पहली बार मारे गए इजराइली 

हिजबुल्लाह के हमले में पहली बार इजराइली नागरिकों की मौत हुई है। हिजबुल्लाह की तरफ से दागे गए रॉकेट्स में किरयत शमोना इलाके में 2 इजराइली नागरिक मारे गए। इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं, जिनकी उम्र लगभग 40 साल थी। IDF के मुताबिक हिजबुल्लाह ने इस इलाके में लगभग 20 रॉकेट दागे थे।

वहीं, लेबनान में इजराइली हमलों में अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि10 हजार से ज्यादा घायल हुए है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। इजराइल टाइम्स के मुताबिक पिछले 10 दिनों में लेबनान पर 1100 से ज्यादा हवाई हमले हुए हैं।

दावा- बाइडेन ने नेतन्याहू को गाली दी थी

गाजा में जंग की शुरुआत से लेकर लेबनान में घुसने तक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच कई बार बातचीत हुई। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन ने नेतन्याहू से नाराज होकर आपा खो दिया था।

जब इजराइली सेना गाजा के आखिरी शहर राफा में घुसी तो बाइडेन ने गाली देते हुए नेतन्याहू को झूठा कहा था। बाइडेन ने एक प्राइवेट बातचीत के दौरान कहा था कि नेतन्याहू एक बुरा इंसान है।

सऊदी क्राउन प्रिंस से मिले ईरानी विदेश मंत्री

ईरान पर इजराइली हमले की आशंका के बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। ये मुलाकात बुधवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुई।

सऊदी अरब के स्टेट मीडिया के मुताबिक इस बैठक के दौरान दोनों ने मिडिल-ईस्ट में बने हालातों पर चर्चा की है। इस यात्रा से पहले ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि अराक्ची अपनी यात्रा के दौरान द्विपक्षीय मुद्दों और लेबनान और गाजा में युद्ध विराम को लेकर चर्चा करेंगे।

सऊदी अरब और ईरान के पिछले कई सालों से संबंध खराब चल रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में ईरान ने अरब देशों को अपने खिलाफ हमलों में सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की अनुमति देने को लेकर चेतावनी दी थी।

39 ईरानी सांसदों ने परमाणु हथियार बनाने की मांग की

ईरान में 39 सांसदों ने देश की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल को पत्र लिखकर न्यूक्लियर हथियार बनाने की मांग की है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें कहा गया है कि ईरान के रक्षा सिद्धांतों में बदलाव की जरूरत है।

पत्र लिखने वाले सांसदों में से एक अखलाघी ने कहा कि आज दुनिया में एक भी इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन, यूरोपीय देश या फिर अमेरिका के पास इतनी ताकत नहीं है जो इजराइल को रोक सकें। वे जो भी अपराध करना चाहते हैं, वे कर रहे हैं।

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई ने दो दशक पहले एक धार्मिक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि न्यूक्लियर हथियार रखना इस्लाम के खिलाफ है। हालांकि इसके बाद से ईरान में कई बार न्यूक्लियर हथियार बनाने की मांग की जाती रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.