ईरान पर हमला करना इजरायल का हक, अटैक का देंगे जवाब... नेतन्याहू ने पलटवार की दी धमकी, क्या कुछ बड़ा होने वाला है?

Updated on 06-10-2024 01:30 PM
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर ईरान के मिसाइल हमलों का जवाब देने के अपने वादे को दोहराया। शनिवार को उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई करना इजरायल का दायित्व है और वह ऐसा करेगा। तेल अवीव में किरया सैन्य मुख्यालय से बोलते हुए नेतन्याहू ने कहा, 'दुनिया का कोई भी देश अपने शहरों और नागरिकों पर इस तरह के हमलों को स्वीकार नहीं करेगा और इजरायल भी ऐसा नहीं करेगा।' उन्होंने कहा, 'इजरायल का इन हमलों का जवाब देना कर्तव्य है और इससे बचाव अधिकार है। वह ऐसा करेगा।'

मंगलवार को ईरान ने करीब 200 बैलिस्टिक मिसाइलों से इजरायल पर हमला किया। ज्यादातर मिसाइलों को इजरायली डिफेंस सिस्टम ने तबाह कर दिया या खुले क्षेत्र में गिरीं। लेकिन कुछ मिसाइलें जमीन पर गिरीं जिन्होंने इजरायल को कुछ नुकसान पहुंचाया। इसमें इजरायली एयरबेस भी शामिल था। इजरायली सेना ने कहा कि हमले में कोई भी विमान या महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान नहीं हुआ है। इजरायली रक्षा बलों ने शनिवार को कहा कि प्रतिक्रिया 'गंभीर और महत्वपूर्ण' होगी।

हिजबुल्लाह को हम खत्म कर रहे


प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ज्यादातर बात लेबनान के हमलों को लेकर कही। उत्तरी इजरायल के लोगों को वापस उनके घरों में भेजने की प्रतिज्ञा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'लगभग एक महीने पहले, जैसे ही हम गाजा में हमास के बटालियनों के अंत की ओर बढ़े, हमने उत्तर के लोगों से किया गया वादा पूरा करना शुरू कर दिया।' उन्होंने आगे कहा, 'हमने हिजबुल्लाह के नेतृत्व को खत्म कर दिया। हमने राडवान फोर्स के कमांडरों को खत्म कर दिया, जिन्होंने गलील पर आक्रमण करने हमारे नागरिकों को मार कर 7 अक्टूबर से भी बड़ा नरसंहार करने की योजना बनाई थी।'

फ्रांस के राष्ट्रपति पर भड़के


नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने हिजबुल्लाह के मिसाइल और रॉकेट भंडार का एक बड़ा हिस्सा तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा, 'हमारे बहादुर सैनिक हमारी सीमाओं के करीब हिजबुल्लाह की ओर से गुप्त रूप से तैयार की गई आतंकी सुरंगों को नष्ट कर रहे हैं। हालांकि हमने अभी तक खतरने को हटाने का काम पूरा नहीं किया है। हालांकि हमने युद्ध का रास्ता बदल दिया है।' इस दौरान उन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों पर निशाना साधा। दरअसल राष्ट्रपति मैक्रों ने इजरायल को हथियार न देने की अपील की थी। इसे लेकर नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें ऐसा बयान देते शर्म आनी चाहिए। हथियार मिले चाहे न मिले, जीत इजरायल की होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.