परमीत के बेटे नहीं आर्यमन? अर्चना पूरन सिंह ने मजाक में कहा कुछ ऐसा कि सब हैरान, योगिता बोलीं- शक्ल नहीं मिलती

Updated on 05-11-2025 02:04 PM
फराह खान के व्लॉग्स की तरह अर्चना पूरन सिंह एंड फैमिली के व्लॉग भी बहुत मजेदार होते हैं। अर्चना पूरन सिंह, परमीत सेठी और उनके दोनों बेटे फूड व्लॉग बनाते हैं, जिनमें वो अलग-अलग जगहों और रेस्टोरेंट का खाना टेस्ट करते हैं, और बताते हैं कि किसका बेस्ट है। पर इस दौरान वो कुछ ऐसी बातें भी कर देते हैं, जिससे लोग भी हैरान रह जाते हैं। इस बार पूरी फैमिली मुंबई की बेस्ट सोया चाप ढूंढने निकली। साथ में आर्यमन की मंगेतर योगिता बिहानी भी थीं। इस दौरान आर्यमन ने मॉम अर्चना से कुछ ऐसा कहा कि उन्हें शक हो गया कि वह परमीत सेठी के बेटे नहीं हैं। योगिता भी हैरान रह गईं और बोलीं, 'इसीलिए शक्ल नहीं मिलती?' हालांकि, बता दें कि यह सब मस्ती-मजाक में हुआ।

व्लॉग में आर्यमन ने बताया कि उनकी टीम रेस्टोरेंट की सारी रिसर्च करती है और वो सिर्फ इसलिए खाते हैं ताकि वीडियो पर व्यूद आएं। व्लॉग 

अर्चना एंड फैमिली ने ट्राई की सोया चाप

आर्यमन ने आगे कहा, 'हम तीन जगहों पर जा रहे हैं, मुझे उनके नाम भी नहीं पता। सारी रिसर्च हमारी टीम ने की है, हमने उनके बारे में कभी सुना ही नहीं। सच में, सोया चाप कौन खाता है?' इसके बाद सीन में अर्चना पूरन सिंह की एंट्री हुई। वह अपने स्टाइल में सभी फैंस को हैलो बोलती हैं। फिर वो पंजाबी स्वीट हाउस में अलग-अलग तरह की सोया चाप ट्राई करते हैं।
में फिर योगिता और अर्चना पूरन सिंह ने आर्यमन ने फेशियल एक्सप्रेशन का मजाक उड़ाया और कहा कि वह अपने पिता परमीत सेठी से बिल्कुल नहीं मिलते-जुलते। आर्यमन बोलते हैं, 'हम आज सोया चाप ट्राई करने वाले हैं। असल में, मुझे खाने में कोई दिलचस्पी नहीं है, चूंकि हमें व्यूज चाहिए, इसलिए मैं ये करता हूं।

क्या छोड़ा हुआ खाना कर देते हैं बर्बाद? अर्चना ने बताया

फिर, अर्चना पूरन सिंह ने एक सवाल का जवाब दिया जो एक यूजर ने यूट्यूब पर कमेंट्स सेक्शन में पूछा था। सवाल था- आप जो खाना छोड़ते हैं क्या वो बर्बाद हो जाता है? अर्चना ने जवाब दिया, 'हम कोशिश करते हैं कि इसे पैक करवा कर घर ले जाएं।' लेकिन बेटे आर्यमन ने असहमति जताई और तंज कसते हुए कहा, 'और फिर हम इसे बर्बाद कर देते हैं। ओह, हमें झूठ बोलना होगा? हां सही है, हम इसे घर ले जाते हैं और फिर इसे खाते हैं।' यह सुनकर र्चना बोलती हैं कि अगर घर में ऐसा बेटा हो तो दुश्मन की जरूरत नहीं है।

परमीत सेठी के लिए यह बोलीं अर्चना पूरन सिंह

ये सब बातें रेस्टोरेंट में बैठने के दौरान होती हैं। उसी दौरान परमीत सेठी पत्नी अर्चना से साइड होने और जगह देने को कहते हैं। अर्चना कहती हैं, 'नहीं बिट्टू, मैं तुम्हें कभी नहीं जाने दूंगी, अब तुम फंस गए हो।' यह कहते हु अर्चना हंसती हैं और फिर कहती हैं, 'मैं पहले कहती थी कि उससे संपर्क करने के लिए दरवाजे खुले हैं, पर एक महिला ने कहा कि नहीं ये कोई तरीका नहीं है। वो तुम्हारे पति हैं और महिलाएं इस बात को सीरियस ले लेंगी। तो परमीत ने चुटकी लेते हुए कहा कि तुम्हें क्या पता मुझे कितने डीएम आते हैं।

अर्चना को शक, योगिता बोलीं- इसलिए अंकल जैसे नहीं दिखते

मस्ती-मजाक यहीं नहीं रुका। फिर आर्यमन ने अर्चना से कहा, 'वो मेरे पापा हैं, उनकी इज्जत करो।' यह सुनकर अर्चना बोलीं, 'ऐसा है क्या? हमें इसे एडिट करना होगा। इसे वीडियो में नहीं रख सकते।' तब योगिता भी बीच में कूद पड़ीं और आर्यमन से मजाक में बोलीं, 'आप इसलिए अंकल जैसे नहीं दिखते। शक्ल नहीं मिलती।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.