ISI भारत में खालिस्तानी समर्थकों को उकसा रही:पंजाब-हरियाणा में आतंकी नेटवर्क दोबारा एक्टिव कर रही

Updated on 17-05-2025 11:53 AM

पाकिस्तान से भारत का तनाव भले ही कम हो गया हो, लेकिन भारत में अशांति फैलाने के एजेंडे पर पाक की खुफिया एजेंसी ISI अभी भी काम कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, ISI ने युद्धविराम की घोषणा के बाद खालिस्तान समर्थकों को उकसाना शुरू कर दिया है, जिससे कि भारत में कोई बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया जा सके।

ISI कनाडा में खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू और दूसरे खालिस्तानी आतंकियों की मदद ले रहा है।

इनके जरिए पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों में खालिस्तानी आतंकियों के नेटवर्क को फिर से एक्टिव करने का काम शुरू कर दिया है।

खालिस्तानी आतंकियों की साजिश भारत में पुलिस थानों, सेना व सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की है। साजिश को अंजाम देने के लिए बीते कुछ दिनों में एक नया पैटर्न देखने को मिला है।

फरार खालिस्तानी आतंकी अब फिर से भारत आने लगे हैं, ताकि यहां किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया जा सके। खुफिया एजेंसियों ने इसको लेकर देश की सभी सुरक्षा जांच एजेंसियों को आगाह किया है।

इसके बाद से NIA, पंजाब-दिल्ली-चंडीगढ़ पुलिस व अन्य राज्यों की पुलिस अलर्ट मोड पर हैं। कुछ राज्यों पर कार्रवाई भी की गई है।

पाकिस्तान से चल रहा खालिस्तान समर्थित सोशल मीडिया पेज

खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान से ऑपरेट किए जा रहे खालिस्तान समर्थित सोशल मीडिया अकाउंट को इंटरसेप्ट किया है। ये सभी बॉट संचालित अकाउंट हैं और इनमें खुद को भारतीय दर्शाया गया है।

ये सोशल मीडिया अकाउंट किसी न किसी सिख व्यक्ति की पहचान या नकली नाम से बनाए गए हैं। खालिस्तान समर्थकों को भड़काने वाले 100 वीडियो केंद्र ने ब्लॉक किए हैं। आतंकी पन्नू के 50 से अधिक बॉट सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद हुए हैं।

10 मई को हुआ था भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर

भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई शाम सीजफायर हुआ था। हालांकि, पाकिस्तान ने लगातार दो और सीजफायर का उल्लंघन किया था। 12 मई को दोनों देशों के DGMO के बीच दोबारा चर्चा हुई थी। जिसमें बॉर्डर से सैनिक कम करने और एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.