राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन में चल रहा मनमुटाव? हेड कोच ने खुद किया दूध का दूध और पानी का पानी

Updated on 19-04-2025 01:56 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 7 मैचों में दो जीत के साथ संजू सैमसन की टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर चल रही है। दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में जीत के करीब आकर उसे सुपर ओवर में हार मिली। इस बीच संजू सैमसन का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें हेड कोच राहुल द्रविड़ टीम के खिलाड़ियों से सुपर ओवर से पहले बात कर रहे हैं और कप्तान संजू सैमसन अलग ही खड़े हैं। कप्तान और कोच के बाद अनबन की बातें होने लगीं। अब राहुल द्रविड़ का इसपर बयान आया है।

अफवाह पर क्या बोले राहुल द्रविड़?

राहुल द्रविड़ ने सामने आकर इन अफवाहों को शांत किया। उन्होंने कहा कि वे और सैमसन एक ही सोच के साथ काम कर रहे हैं। द्रविड़ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे नहीं पता ये खबरें कहां से आ रही हैं। संजू और मैं एक ही पेज पर हैं। वह हमारी टीम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। वह हर फैसले और चर्चा में शामिल होता है। कभी-कभी, जब आप मैच हारते हैं और चीजें सही नहीं होती हैं, तो आपको आलोचना का सामना करना पड़ता है, और हम अपने प्रदर्शन पर इसे ले सकते हैं, लेकिन हम इस निराधार बातों के बारे में कुछ नहीं कर सकते।राहुल द्रविड़ इसी सीजन राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बने हैं। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा- टीम का माहौल बहुत अच्छा है। मैं इन लोगों की मेहनत से बहुत प्रभावित हूं। एक बात जो लोग नहीं समझते हैं, वह यह है कि जब खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो उन्हें कितनी तकलीफ होती है।'

प्लेऑफ की राह हो चुकी मुश्किल

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 में अब तक उतार-चढ़ाव भरा प्रदर्शन किया है। पहले तीन मैचों में टीम की कप्तानी रियान पराग ने की। टीम को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार मिली। इसके बाद टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स को हराया। चार मैचों में दो जीत और दो हार के बाद, रॉयल्स को गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगले तीन मैचों में फिर हार का सामना करना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.