वेनेजुएला पर हमला करने जा रहा अमेरिका? ट्रंप के बाद अब अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने दिया रिपोर्ट पर जवाब, जानें मामला
Updated on
01-11-2025 12:37 PM
वॉशिंगटन: क्या अमेरिका दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला पर सैन्य हमला करने जा रहा है? अमेरिकी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद ये सवाल तेज हो गया है। मियामी हेराल्ड की रिपोर्ट में मामले से परिचित लोगों के हवाले से दावा किया गया है कि ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का फैसला किया है। इसमें कहा गया है कि ये हमले किसी भी वक्त हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिका सोल्स ड्रग कार्टेल के खिलाफ अपने अभियान के अगले चरण की तैयारी कर रहा है। अब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल के एक लेख में भी इस रिपोर्ट की पुष्टि की गई है। इसमें कहा गया था कि योजनाबद्ध हमलों के जरिए ड्रग तस्करों के जरिए इस्तेमाल किए जा रहे सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट करने की योजना है। अमेरिका का आरोप है कि निकोलस मादुरो इन ड्रग तस्कर गैंग के पीछे हैं। विदेश मंत्री रुबियो ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन मियामी हेराल्ड की खबर पर प्रतिक्रिया दी है।
रूबियो ने रिपोर्ट पर क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट को फिर से पोस्ट करते हुए मार्को रुबियो ने लिखा, 'आपके सूत्रों ने स्थिति की जानकारी होने का दावा करते हुए आपको एक झूठी कहानी लिखने के लिए उकसाया है।' वॉइट हाउस ने भी इस रिपोर्ट को खारिज किया है। वॉइट हाउस की उप प्रेस सचिव एना केली ने कहा, 'अनाम सूत्रों को नहीं पता कि वे क्या कह रहे हैं। वेनेजुएला नीति से संबंधित कोई भी घोषणा सीधे राष्ट्रपति की ओर से ही होगी।'
ट्रंप ने भी किया है खंडन
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी वेनेजुएला पर हमले की रिपोर्ट का खंडन कर दिया है। शुक्रवार को जब एयरफोर्स वन में ट्रंप से वेनेजुएला के अंदर सैन्य स्थलों पर हमला करने की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसे किसी फैसले से इनकार कर दिया।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…