सलमान खान मूडी हैं, अचानक गुस्सा हो जाते हैं? मुकेश ऋषि ने एक्टर की 'दारू पार्टी' के बारे में सब सच बता दिया
Updated on
20-05-2025 12:56 PM
एक जमाना था, जब मुकेश ऋषि बॉलीवुड के दमदार विलेन थे। उन्होंने कई फिल्मों में खतरनाक खलनायक की भूमिका निभाई। सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक के साथ काम किया। उन्होंने हाल ही में भाईजान के साथ अपने रिश्ते-दोस्ती के बारे में बात की। उनके मूड स्विंग होने की अफवाहों को भी खारिज किया और बताया कि वो कैसे हैं।
Mukesh Rishi ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके सबसे करीबी दोस्त सलमान खान होंगे। वो कहते हैं, 'सलमान एक ऐसे थे, उनके साथ जो 2-3 फिल्म करने में कामयाब रहे। वो बहुत फ्रेंडली हैं और शाम को एक माहौल बनाने की पहल भी करते हैं। जब उनके साथ 'बंधन' (1998) कर रहे थे, बेंगलुरु में शाम को प्लान बन जाता था कि आज चलेंगे रेस्टोरेंट में खाना खाएंगे, किसी पब में, इस तरह का बॉन्ड है। कभी एक्सरसाइज कर ली साथ में तो उनके साथ इस तरह का होता है।'
'लोग अक्सर उन्हें गलत समझते हैं'
सलमान के बारे में कहा जाता है कि वो बहुत मूडी हैं और उनका सेट पर मूड स्विंग होता है। इस पर मुकेश ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा बर्ताव नहीं देखा। वो बोले, 'हमारे बीच कभी ऐसा पल नहीं आया, जब हमें लगा कि हम खराब हैं। समय के साथ जिंदगी बदल जाती है और दूरियां बढ़ती हैं, क्योंकि लोग मिलना बंद कर देते हैं। पार्टियों में जाना बंद कर देते हैं और साथ में काम करना बंद कर देते हैं। लेकिन मैंने उनका वो साइड कभी नहीं देखा। वास्तव में लोग अक्सर उन्हें गलत समझते हैं।' मुकेश ने ये भी बताया कि वे साथ में शराब पीते थे।
अमिताभ, अक्षय और आमिर का भी किया जिक्र
उन्होंने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खान के बारे में भी बात की। उन्होंने बिग बी के साथ तीन फिल्में की हैं। दोनों के बीच सम्मान का रिश्ता है। हालांकि, अमिताभ उनके साथ लंबी बातचीत नहीं करते थे, लेकिन सेट पर उनके बीच अच्छा तालमेल बना रहा। उन्होंने कहा, 'प्यार और सम्मान को जबरदस्ती नहीं किया जा सकता है, वे दिल से आते हैं।' उन्होंने अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते को पूरी तरह से प्रोफेशनल बताया और आमिर खान के मिलनसार स्वभाव का जिक्र किया।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…