वाकई चोट? शुभमन सेना के खिलाफ कप्तान बेन स्टोक्स के दुम दबाकर भागने के पीछे कहीं ये कारण तो नहीं

Updated on 31-07-2025 02:47 PM
लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने शुभमन सेना को ऑल आउट करने के लिए साम दाम दंड भेद चारों पैंतरे अपनाए थे, लेकिन केएल राहुल, शुभमन और फिर रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने कमाल करते हुए मैच ड्रॉ के लिए मजबूर किया। आखिरी सेशन में स्टोक्स समझ चुके थे अब उनकी टीम भारत को आउट नहीं कर पाएगी तो उन्होंने पार्ट टाइमर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े 'धोखे' बाउंड्री काउंट से इंग्लैंड को वनडे विश्व कप विजेता बनाकर ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर (ब्रिटेन के सबसे बड़े सम्मान में से एक) यानी OBE अवॉर्ड पर इतराने वाले वाले बेन स्टोक्स ने रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को शतक से रोकने के लिए खूब चालें चलीं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अब द ओवल में आखिरी टेस्ट से पहले वह प्लेइंग-11 से बाहर हो गए हैं।

इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 से बाहर करने की कोई खास वजह नहीं बताई

वजह कुछ खास नहीं बताई गई। इंग्लैंड ने चोट का खुलासा करने से इनकार कर दिया, लेकिन मीडिया में दावा किया गया कि स्टोक्स के कंधे की मांसपेशी में ग्रेड-3 का खिंचाव है और उन्हें ठीक होने में कम से कम छह हफ्ते लगेंगे। इस समर में उनका कोई और क्रिकेट खेलने का कार्यक्रम नहीं है और उन्हें विश्वास है कि 21 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के पहले एशेज टेस्ट से पहले वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। अब सवाल यहीं से शुरू होता है कि क्या उन्हें वाकई चोट है? यह सवाल इसलिए क्योंकि इंग्लैंड ने वजह नहीं बताई। किसी भी सामान्य खिलाड़ी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर बोर्ड बयान देता है, लेकिन यहां तो कप्तान को ही बाहर कर दिया गया, लेकिन वजह नहीं बताई गई।

मैनचेस्टर टेस्ट के आखिरी दिन कर रहे थे 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बॉलिंग
खैर, एक और बड़ी वजह है जो बेन स्टोक्स के मैदान से भागने की ओर इशारा कर रहा है। स्टोक्स ने मैनचेस्टर टेस्ट के आखिरी दिन 11 ओवर फेंके थे। इस दौरान कई बार उनकी गेंदों की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक थी। हालांकि, वह गेंदबाजी करते समय उन्होंने बार-बार अपने कंधे को पकड़ रहे थे और बाद में कहा कि बाइसेप्स टेंडन की चोट से जूझने के बावजूद उनके 5वें टेस्ट मैच से बाहर होने की बहुत कम संभावना है।
बेन स्टोक्स कहीं फ्रस्ट्रेशन में तो नहीं हुए द ओवल टेस्ट से बाहर?
उनकी अनुपस्थिति इंग्लैंड और व्यक्तिगत रूप से स्टोक्स के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि इस सीरीज में 17 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने मैनचेस्टर में दो साल में अपना पहला टेस्ट शतक बनाया था। पिछले दो टेस्ट मैचों में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। मैनचेस्टर से द ओवल का मामला थोड़ा अलग है। यहां स्पिन फ्रेंडली पिच होती है और यहां भारत के जीतने के चांसेस हैं। पिछले 5 में से 3 मैचों में इंग्लैंड को यहां हार भी मिली है। मैनचेस्टर टेस्ट के आखिरी सत्र में वह फ्रस्ट्रेट भी नजर आ रहे थे। बेन स्टोक्स पहले भी मेंटल फटीग की वजह से क्रिकेट से ब्रेक ले चुके हैं। संभव है कि यह ब्रेक चोट नहीं, बल्कि फ्रस्ट्रेशन का नतीजा हो, जो भारतीय पुछल्ले बल्लेबाजों ने दिया था।
जोफ्रा आर्चर का भी प्लेइंग-11 से बाहर होना समझ से परे
बेन स्टोक्स का बाहर होने के पीछे चोट फिर भी कारण हो सकती है, लेकिन जोफ्रा आर्चर का बाहर होना समझ से परे है। आर्चर वो गेंदबाज हैं, जिन पर इंग्लैंड इतराता है। वह बॉडी लाइन लेंथ और कातिलाना यॉर्कर के लिए कुख्यात भी हैं। लेकिन, मैनचेस्टर में वह भी भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर सके। संभव है उन्हें भारत को ऑल आउट नहीं कर पाने की सजा मिली हो। बहाना वर्कलोड मैनेजमेंट हो सकता है, इसके लिए कोई इंग्लैंड को रोक नहीं सकता, लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं कि भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने अंग्रेजों की हवा खराब कर दी है। खैर, आज से आखिरी टेस्ट शुरू हो रहा है तो द ओवल में देखते हैं होता है क्या।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.