IPL टिकट घोटाला- हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जगनमोहन गिरफ्तार

Updated on 10-07-2025 02:24 PM

IPL 2025 टिकट घोटाले में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के प्रेजिडेंट ए. जगन मोहन राव को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को तेलंगाना अपराध जांच विभाग ने उनके साथ चार सीनियर अधिकारी भी हिरासत में लिए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए अन्य अधिकारी, HCA के कोषाध्यक्ष सी. श्रीनिवास राव, CEO सुनील कांते, महासचिव राजेंद्र यादव और राव की पत्नी जी. कविता हैं। इन सभी पर सनराइजर्स हैदराबाद को टिकट के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। BCCI के नियम मुताबिक किसी भी टीम के होम स्टेट स्टेडियम को स्टेडियम की क्षमता का 10% पास फ्री मिलता है।

कब शुरू हुआ मामला

 तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन (TCA) के महासचिव धर्म गुरव रेड्डी ने 9 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें HCA के ऊपर जालसाजी, हेराफेरी और दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। शिकायत के आधार पर CID ने IPC की कई धाराओं में केस दर्ज किया है, जिनमें 465 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी), 471 (नकली दस्तावेज का असली की तरह इस्तेमाल), 403 (धोखाधड़ी से संपत्ति रखना), 409 (विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) शामिल हैं। आरोप है कि राव ने चुनाव में हिस्सा लेने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा किए थे।

SRH से टिकट के लिए दबाव

HCA पर आरोप है कि उन्होंने IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से तय सीमा से ज्यादा मुफ्त पास मांगे। SRH, HCA और BCCI के बीच हुए समझौते के अनुसार, HCA को सिर्फ 3,900 फ्री टिकट (स्टेडियम की क्षमता का 10%) मिलने चाहिए। लेकिन HCA अधिकारियों ने 10% अतिरिक्त टिकट की मांग की, जिसे SRH ने मना कर दिया।

कॉरपोरेट बॉक्स लॉक कर टिकट मांगे 

SRH ने यह भी आरोप लगाया कि 27 मार्च को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच से कुछ घंटे पहले HCA अध्यक्ष ने एक कॉरपोरेट बॉक्स लॉक कर दिया और 20 अतिरिक्त टिकटों की मांग की। यह समझौते का उल्लंघन था।

SRH ने दी थी राज्य बदलने की चेतावनी 

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि SRH ने IPL गवर्निंग काउंसिल और BCCI से शिकायत की और कहा कि अगर दबाव की रणनीति बंद नहीं हुई तो वे अपने घरेलू मैच दूसरे राज्य में कर सकते हैं।

अब भी 3,900 टिकट ही मिलेंगे

तनाव कम करने के लिए HCA के सचिव आर. देवराज ने SRH टीम मैनेजर के साथ बैठक की। इसमें तय हुआ कि HCA को 3,900 फ्री पास ही मिलेंगे, जैसा पहले से होता आया है। SRH और HCA ने संयुक्त बयान में कहा कि अब वे मिलकर प्रोफेशनल तरीके से काम करेंगे ताकि दर्शकों को अच्छा अनुभव मिल सके।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.