IPL टीम के मालिक ने महान न्यूजीलैंड बल्लेबाज को मारा था चांटा, 0 पर आउट होने की मिली थी सजा

Updated on 09-05-2024 01:48 PM
नई दिल्ली: लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने तो खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान केएल राहुल को सिर्फ फटकार ही लगाई है, एक दिग्गज विदेशी को तो झापड़ तक मार दिया गया था। जी हां! चौंकिए मत ये सच है। न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज रॉस टेलर के साथ यह घटना आईपीएल 2011 में हुई थी। इसका खुलासा खुद रॉस टेलर ने अपनी आत्मकथा, रॉस टेलर: ब्लैक एंड वाइट में की है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में हार के बाद उनके साथ हाथापाई की गई थी, हालांकि रॉस टेलर ने उस मालिक का नाम नहीं बताया, जिसने उनके साथ बदतमीजी की।

एक के बाद एक चार झापड़

टेलर ने अपनी किताब में लिखा है, '195 रन का पीछा करना था, मैं शून्य पर LBW आउट हो गया और हम करीब नहीं पहुंच पाए। बाद में टीम, सपोर्ट स्टाफ और मैनेजमेंट होटल की सबसे ऊपरी मंजिल पर बार में थे। लिज हर्ले वहां शेन वॉर्न के साथ थीं। इसी दौरान राजस्थान रॉयल्स के मालिकों में से एक ने मुझसे कहा, 'रॉस हमने डक पर आउट होने के लिए तुम्हें एक मिलियन डॉलर का भुगतान नहीं किया है और मेरे चेहरे पर तीन या चार बार थप्पड़ मारे। वह हंस रहा था। भले ही वह झापड़ जोर से नहीं मारे गए थे, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि यह पूरी तरह से नाटक था। मैं इसे मुद्दा नहीं बनाऊंगा, लेकिन मैं कई पेशेवर खेल परिवेशों में ऐसा होने की कल्पना नहीं कर सकता।'

2008 से लेकर 2014 तक खेला IPL
रॉस टेलर ने साल 2011 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 12 मैच में 119 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 181 रन बनाए थे, इसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए उन्होंने तीन सीजन और खेले। इस बारे में राजस्थान रॉयल्स की ओर से आजतक कोई प्रतिक्रिया या सफाई नहीं आई। 2008 से 2010 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में तीन साल बिताने के बाद, टेलर ने 2011 में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक सीजन खेला था, तब उन्हें ऑक्शन में एक मिलियन अमरीकी डॉलर में खरीदा गया था। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 55 मैच खेले जिसमें सिर्फ 1017 रन ही बना पाए। 2014 उनका आखिरी सीजन साबित हुआ।

राजस्थान रॉयल्स का मालिक कौन है?2008 में खेले गए ओपनिंग सीजन में चैंपियन बनने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम का मालिकाना हक जयपुर आईपीएल क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड, जो कि व्यावसायिक संस्थाओं का एक संघ था। 2021 में ग्लोबल निवेशकों से पैसे लाकर मनोज बडाले ने अपनी हिस्सेदारी 32.5% से 65% तक बढ़ा ली और अब वह रॉयल्स फ्रैंचाइजी के प्रमुख मालिक बन गए है। इसके अलावा, रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स ने रॉयल्स में 15% हिस्सेदारी खरीदी। एक समय था जब ट्रेस्को इंटरनेशनल लिमिटेड (सुरेश चेलाराम परिवार), ब्लू वॉटर एस्टेट लिमिटेड (लचलान मर्डोक), शेन वॉर्न, कुकी इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (राज कुंद्रा) के पास भी शेयर्स थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.