IOC ने 2036 ओलिंपिक की बिडिंग प्रोसेस रोकी:प्रेसिडेंट ने कहा- मेजबान चुनने का सही समय नहीं

Updated on 27-06-2025 01:09 PM

इंटरनेशनल ओलिंपिक काउंसिल (IOC) ने 2036 ओलिंपिक गेम्स की मेजबानी की बिडिंग प्रोसेस पर रोक लगा दी है। इससे गेम्स के लिए भारत की मेजबानी पर फैसला टल गया है।

IOC की प्रेसिडेंट क्रिस्टी कॉवेंट्री ने गुरुवार, 26 जून को कहा- 'एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सभी सदस्यों ने इस प्रोसेस को रोकने और इसकी समीक्षा करने का फैसला लिया है। हम इस पर दोबारा विचार करने के लिए एक कार्य समूह गठित करेंगे।' 41 साल की क्रिस्टी लुसाने में एग्जीक्यूटिव बोर्ड की पहली बैठक ली।

पिछले साल एक अक्टूबर को भारत सरकार ने एक अक्टूबर को लेटर ऑफ इंटेंट के जरिए IOC से गेम्स का आयोजन कराने की इच्छा जाहिर की थी। इस पर अगले साल तक फैसला होने की उम्मीद की जा रही थी।

2032 तक के मेजबान तय हैं, 2036 के लिए बिडिंग होगी 

2032 तक के ओलिंपिक मेजबान तय हो चुके हैं। 2032 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर को दी गई है। जबकि 2028 के ओलिंपिक लॉस एंजिलिस में होने हैं।

अब तक 2 एशियाड, एक कॉमनवेल्थ गेम्स करा चुका है भारत

भारत अब तक 3 मल्टी स्पोर्ट्स गेम्स की मेजबानी कर चुका है। देश ने आखिरी बार 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। इससे पहले भारत में 1982 और 1951 के एशियन गेम्स भी कराए जा चुके हैं।

कौन है क्रिस्टी कॉवेंट्री 

क्रिस्टी कॉवेंट्री इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) की प्रेसिडेंट हैं। उन्हें 23 जून, 2025 को IOC प्रेसिडेंट चुना गया था। वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला और पहली अफ्रीकी हैं। उन्होंने थॉमस बाक की जगह ली। उनका कार्यकाल 8 साल का है।

क्रिस्टी कॉवेंट्री दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बैकस्ट्रोक स्विमर (जिसमें तैराक अपनी पीठ के बल पानी में तैरना) में से हैं। उन्होंने 5 ओलिंपिक गेम्स (2000, 2004, 2008, 2012, और 2016) में हिस्सा लिया और कुल 7 मेडल जीते।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.