कृषि महाविद्यालय में किया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

Updated on 21-06-2024 06:12 PM

बेमेतरा। रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय व अनुसंधान केन्द्र, ढोलिया बेमेतरा में आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। योग से स्वास्थ्य सुधार एवं शरीर के प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष प्रत्येक सरकारी संस्थाओं, विद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रत्येक वर्ष इसी दिन योग का आयोजन किया जाता है। 

इसी कड़ी में आज सुबह कृषि महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं द्वारा योग मुद्राओं का अभ्यास किया गया। योगाभ्यास करने के लिए महाविद्यालय में मुस्कान बत्रा उपस्थित हुई थी। जिन्होंने अनुलोन विलोम, हलासन, पद्मासन, भद्रासन, शवासन इत्यादि का अभ्यास कराया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ. साक्षी बजाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात में महाविद्यालय के अधिष्ठाता, डॉ. संदीप भंडारकर ने छात्र-छात्राओं को योग की महत्ता से अवगत कराया। इसके अलावा कार्यक्रम में डॉ. टी. डी. साहू, कुंती बंजारे, डॉ. भारती बघेल, प्रतिभा सिंह, डॉ. सरिता शर्मा, डॉ. नूतन सिंह, सुनिता सिंह, डॉ. हरेन्द्र कुमार, राजेश कुमार बर्मन, रीना कुर्रे एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.