थाईलैंड जाएगा अंतरराष्ट्रीय तस्कर मुरूगेशन, MP एसटीएसएफ ने कसी थी नकेल, कोर्ट से प्रत्यर्पण को हरी झंडी

Updated on 19-01-2026 10:58 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) द्वारा गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर मन्नीवन्नन मुरूगेशन के थाईलैंड प्रत्यर्पण को Patiala House Court ने स्वीकृति दे दी है। केंद्र सरकार से अंतिम अनुमति मिलने के बाद उसे थाईलैंड भेजा जाएगा।एसटीएसएफ ने मुरूगेशन को 30 जनवरी 2018 को चेन्नई से प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश लाया था। सागर की विशेष अदालत ने उसे सात वर्ष की सजा सुनाई थी, लेकिन अपील पर जिला एवं सत्र न्यायालय ने उसे दोषमुक्त कर दिया। फिलहाल यह मामला जबलपुर हाई कोर्ट में लंबित है।

एसटीएसएफ ने 23 से 25 जुलाई 2018 के दौरान ढाका (बांग्लादेश) में कछुओं एवं जलीय वन्यजीवों की तस्करी रोकने को आयोजित अंतरराष्ट्रीय बैठक में मुरूगेशन से जुड़े दस्तावेज साझा किए थे। इसके बाद Interpol ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया। उसका पासपोर्ट इम्पाउंड कराया गया। प्रत्यर्पण की पुष्टि के बाद मुरूगेशन को गिरफ्तार कर Tihar Jail में निरुद्ध किया गया। उसके खिलाफ थाईलैंड में भी वन्यजीवों के अवैध व्यापार का प्रकरण दर्ज है।

थाईलैंड सरकार ने किया था प्रत्यर्पण का अनुरोध

थाईलैंड से प्राप्त प्रत्यर्पण अनुरोध पर गृह मंत्रालय एवं विदेश मंत्रालय ने पटियाला हाउस कोर्ट, नई दिल्ली में प्रकरण दर्ज कराया। वहां से जारी वारंट की तामिली कराते हुए मप्र एसटीएसएफ ने आरोपित को अक्टूबर 2021 में न्यायालय में पेश किया। साथ ही विदेश मंत्रालय के अधिवक्ता को दस्तावेज सौंपकर प्रत्यर्पण की प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई। न्यायालय ने छह जनवरी 2026 को मुरूगेशन को थाईलैंड प्रत्यर्पित किए जाने की अनुमति का आदेश पारित किया।

मुरूगेशन का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क

सिंगापुर निवासी मुरूगेशन का नाम दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की अंतरराष्ट्रीय तस्करी में दुनिया में तीसरे नंबर पर माना जाता था। उसने सिंगापुर, भारत, थाईलैंड, मलेशिया, मकाऊ, हांगकांग, चीन और मेडागास्कर तक नेटवर्क फैला रखा था। वर्ष 2012 में उसे लगभग 900 दुर्लभ कछुओं के साथ बैंकाक एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था, लेकिन गैरकानूनी तरीके से वह छूटने में सफल रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.