इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा ने चोट की फोटो दिखाईं:बोलीं- पति हुड्‌डा कपड़े उतार पूरी रात पीटता, मोबाइल हैक किया, गाड़ी कब्जाई

Updated on 31-03-2025 01:39 PM

हरियाणा में हिसार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा का पूर्व कबड्डी प्लेयर पति दीपक हुड्‌डा के साथ विवाद बढ़ता जा रहा है। अस्पताल से छुट्‌टी मिलने के बाद स्वीटी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में खुद से मारपीट में लगी चोटों की तस्वीरें दिखाईं।

स्वीटी ने कहा- दीपक कपड़े उतारकर मेरे साथ पूरी रात मारपीट करता था। घर से बाहर नहीं निकलने देता था। उसने मेरी गाड़ी भी कब्जाई हुई थी। घंटों तक कमरे में बंद रखता था। कब किससे फोन पर बात करनी है, यह भी वही तय करताथा।

स्वीटी ये यह भी दावा किया है कि दीपक के लड़कों के साथ रिलेशन हैं। शादी के एक महीने के बाद उन्होंने वीडियो देखी तो पता चला। उन्होंने कहा कि वह कोर्ट में इसका सबूत देंगी।

स्वीटी बूरा की 4 अहम बातें...

  • 1. पेनड्राइव कोर्ट में देकर तलाक मांगूंगी
  • स्वीटी ने कहा- वीडियो के बारे में मैंने दीपक से सवाल किए तो मुझसे मारपीट की। दीपक पूरी-पूरी रात मेरे साथ मारपीट करता था। मेरे पास पेनड्राइव में सबूत हैं, जिसमें वह लड़कों के साथ संबंध बनाते दिख रहे हैं। यह सबूत मैं कोर्ट में रखूंगी और इस बिनाह पर दीपक हुड्‌डा से तलाक मांगूंगी।
  • 2. लव मैरिज की थी, इसलिए सब सहना पड़ा 
  • हमारे परिवार में आज तक किसी का रिश्ता नहीं टूटा। एक मैं अकेली लड़की हूं, जिसका रिश्ता टूटा है। हमारा परिवार जुबान का पक्का है। इसलिए, मैं सब सहते हुए भी चुप रही। उसने घरवालों को एक-दो बार मारपीट के बारे में बताया तो वह यही कहते थे कि तूने ही ढूंढा है, अब तू ही देख। इस कारण मैं चुपचाप सहती रही।
  • 3. कपड़े उतरवाकर पूरी रात मारता था
  •  दीपक हुड्‌डा पूरी-पूरी रात कपड़े उतरवाकर मेरे साथ मारपीट करता था। तकिये से मुंह दबाकर मुक्के मारता था। मारपीट के सबूत मेरे पास हैं। एक बार मेरी बहन घर आई हुई थी, तब भी दीपक हुड्‌डा ने मेरे साथ मारपीट की। तब मेरी बहन ने फोन कर पुलिस बुलाई थी। मगर, पुलिस ने तब आकर कहा कि आप लोगों के घर का मामला है, आपको घर पर ही सुलझाना चाहिए।
  • 4. 5-5 दिन घर में बंद रखता था 
  • दीपक ने मेरा घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। वह 5-5 दिन तक घर में बंद रखता था। यहां तक की मेरी गाड़ी भी उसने अपने कब्जे में ली हुई थी। हम 14वीं मंजिल पर रहते थे। जब मैं नीचे उतरती, तब तक वह घर पर पहुंच जाता था। वह पूरी तरह नजर रखता था। यहां तक की मेरे फोन को उसने स्कैन कर रखा हुआ था। मैं किससे कितनी देर बात करूंगी, वही तय करता था।

सोशल मीडिया पर लिखा- अच्छाई या बुराई चुनने से पहली परीक्षा शुरू होती है रविवार शाम को स्वीटी बूरा ने सोशल मीडिया पर लिखा- पहले आपके इस दुनिया से संबंधित सारे अरमानों को जलाती है, फिर आपको इस दुनिया के लोगों की असलियत दिखाती है, फिर आपकी अच्छाई के ऊपर बुराई को हावी करवाती है, तुम चुनते किसको हो अच्छाई या बुराई, यहीं से आपकी उस ईश्वर तक पहुंचने की पहली परीक्षा शुरू हो जाती है।

दीपक हुड्‌डा से मारपीट का स्वीटी का VIDEO सामने आया था 15 मार्च को स्वीटी और दीपक हिसार के महिला थाने में पहुंचे थे। यहां स्वीटी ने दीपक हुड्‌डा से मारपीट की थी। पिछले दिनों मारपीट का वीडियो भी सामने आया था। सदर थाना पुलिस ने दीपक की शिकायत पर स्वीटी, उनके पिता और मामा पर केस दर्ज किया था।

हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद स्वीटी ने कहा था- दीपक ने मुझे फोन में कुछ दिखाने के लिए अपने पास बुलाया था। वीडियो के शुरू और आखिरी का हिस्सा गायब है, जिसमें दीपक मुझे अपशब्द कह रहे हैं। बाद में मुझे पैनिक अटैक भी आया, लेकिन वह हिस्सा गायब कर दिया गया है। थाने का वीडियो सार्वजनिक होने का मतलब यह है कि इस केस में दीपक के साथ हिसार SP मिले हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.