कार्य में लापरवाही बरतने वाले एजेंसियों एवं अधिकारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

Updated on 20-09-2024 11:33 AM

कोण्डागांव ।  कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत जिले में स्वीकृत कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को गंभीरता के साथ अपने दायित्वों को निर्वहन करते हुए अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर श्री दुदावत ने प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत सभी जनपद पंचायतों में स्वीकृत सीसी रोड निर्माण, पुलिया, शेड, शौचालय, नाडेप, कचरा प्रबंधन, वर्मी शेड, नाली निर्माण, आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका मूल्यांकन पूर्ण कर यूसीसीसी शीघ्र उपलब्ध कराएं। उन्होंने कोण्डागांव जनपद अंतर्गत ग्राम नीलजी में स्वयं सहायता समूह के लिए वर्किंग शेड निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने पर निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी करने और सितंबर माह के अंत तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कड़ेनार में भी कार्य प्रारंभ नहीं होने पर एसडीएम को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। 


कलेक्टर ने केशकाल जनपद पंचायत अंतर्गत निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए पूर्ण कार्यों की यूसीसीसी एक सप्ताह के भीतर भेजने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद के अंतर्गत देवगुड़ी निर्माण, सामुदायिक व सांस्कृति भवन निर्माण, आदिवासी सामाजिक भवन निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जनपद पंचायत फरसगांव में डीएमएफ मद से 20 देवगुड़ी निर्माण कार्य अब तक अपूर्ण होने पर सब इंजीनियर और एसडीओ को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया और 30 सितंबर तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.