गौहरगंज में मासूम से रेप-डेढ़ घंटे गुमराह करता रहा सलमान

Updated on 30-11-2025 01:41 PM
 भोपाल, रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की मासूम से रेप का आरोपी सलमान पकड़े जाने के बाद डेढ़ घंटे तक गुमराह करता रहा। वह खुद को आष्टा का रहने वाला कहता रहा। यही नहीं उसने अपना नाम भी सही नहीं बताया। वह खुद को अंसार बताता रहा।

भोपाल के गांधी नगर इलाके में गुरुवार रात (27 नवंबर) को स्थानीय युवकों ने उसे सबसे पहले पकड़ा था। उनमें से एक रिजवान ने बताया कि मुझे उसके बारे में दोस्त राजा ने सूचना दी थी। सलमान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल थी इसलिए उसने उसे पहचान लिया।

सलमान के पास पहचान के कोई दस्तावेज नहीं थे उस वक्त मैं वहां नहीं था। मैं तत्काल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद खजूरी थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी राहुल गुरु को सलमान की तस्वीर वॉट्सऐप पर भेज दी। उन्होंने रायसेन पुलिस से उसकी तस्दीक कराई। करीब आधे घंटे में वे ध्रुव नाम के पुलिसकर्मी के साथ मौके पर आ गए। इस दौरान सलमान हमारे पास ही रहा।

जब उससे दस्तावेज दिखाने को कहा तो उसके पास आधार कार्ड सहित पहचान हो सके ऐसा कोई भी दस्तावेज नहीं था। उसने रेप का आरोपी होना तो दूर रायसेन जिले में किसी भी तरह के रेप की घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

करीब डेढ़ घंटे बाद रायसेन की पुलिस भोपाल आई। गांधी नगर पुलिस के साथ वे सलमान को लेकर चले गए। रिजवान ने बताया कि हिरासत में लिया व्यक्ति सलमान ही है, यह पुष्टि होते ही गांधी नगर थाने के बाहर लोगों का जमावड़ा लगने लगा था। भीड़ बढ़ती इससे पहले ही गोपनीय ढंग से सलमान को रायसेन पुलिस के साथ रवाना कर दिया गया।

वारदात के बाद भोपाल में सलमान ने ऐसे काटी फरारी बच्ची से रेप के बाद सलमान 22 नवंबर को भोपाल पहुंच गया था। इस दिन वह 12 नंबर स्टॉप मल्टी के पास कुछ देर रुका था। फिर भोपाल टॉकीज चला गया। रात उसने कब्रिस्तान के पास गुजारी। अगले दिन काजी कैंप पहुंचा तो अपने पास रखे पैसों से खाना खरीद कर खाया।

इसके बाद अगले 3 दिन 24, 25, 26 नवंबर को उसने डीआईजी बंगले पर मजदूरी की। रातें मॉडल ग्राउंड की पीली बिल्डिंग के बाहर गुजारीं। अगले दिन 27 नवंबर को सलमान ने मिनाल से शराब खरीदी और गांधी नगर पहुंच गया।

यहां किराये का मकान ढूंढते वक्त स्थानीय निवासी सलमान, अब्दुल और आसिफ की उस पर नजर पड़ गई। इसके बाद इन्होंने रिजवान को कॉल कर बुला लिया। रिजवान के आने के बाद सिपाही अब्दुल गुरु को फोटो भेजी गई।

एनकाउंटर के बाद हमीदिया में भर्ती, पैर में इन्फेक्शन भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती सलमान के पैर की शुक्रवार शाम को सर्जरी की गई। उसकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने उसे आब्जर्वेशन में रखा गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद रायसेन पुलिस उसे लेकर रवाना होगी।

इसके बाद उससे अहम पूछताछ की जाएगी। फरारी कहां और किसी की मदद से काटी, भोपाल में कितने दिन से था और कैसे पहुंचा। हालांकि शुरूआती पूछताछ में उसने पैदल ही भोपाल तक आने की बात पुलिस से कही थी।

शनिवार शाम को सलमान को हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से निकालकर वार्ड में शिफ्ट किया है। गोली के बारूद से उसके पांव में इन्फेक्शन हो चुका है। डॉक्टरों की टीम उसे निगरानी में रखे है।

बताया जा रहा है कि उसे पूरी तरह से रिकवर होने में समय लगेगा। वहीं रायसेन पुलिस ने उसे दस दिन की रिमांड पर ले रखा है। अस्पातल से डिस्चार्ज होने के बाद उसकी रिमांड अवधि को पुलिस जमानत अनुसार बड़वा भी सकती है।

हिंदू संगठन ने की पनाह देने वाले पर कार्रवाई की मांग एसीपी उमेश तिवारी के कार्यालय में शनिवार को मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे। जहां उन्होंने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि सलमान को भोपाल के साईं बोर्ड में रहने वाली बेबी, वसीम और सनम ने अपने घर में पनाह दी थी। गांधी नगर में पकड़े जाने से पहले तक वह उन्हीं के घर में रहा है। संगठन ने जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है।

पूछताछ में बोला- अंदाजा नहीं था पहचान हो जाएगी वहीं, रायसेन पुलिस उसे भोपाल से गौहरगंज ले जा रही थी। रास्ते में पूछताछ के दौरान उसने बताया कि बच्ची उसे सॉफ्ट टारगेट लगी थी। अंदाजा नहीं था कि मामला इतना बड़ा हो जाएगा और पहचान हो जाएगी। वह बच्ची के साथ गलत काम कर उसे छोड़ देना चाहता था, लेकिन जब बच्ची शोर मचाने लगी तो पकड़े जाने के डर से उसके साथ मारपीट भी की।

वारदात के बाद बच्ची की हालत बिगड़ती देख भाग निकला। जंगल के रास्तों से होकर वह 11 मील होते हुए भोपाल पहुंचा। उसने फुटपाथों पर रातें गुजारीं। उसके पास मौजूद थोड़े पैसे से वह समोसा, कचौड़ी और पोहा खाकर गुजर करता रहा। पहचान छिपाने के लिए वह लगातार मास्क लगाए रहा। आउटर रूट से घूमते हुए वह दोबारा गांधी नगर पहुंच गया और गिरफ्तारी से एक रात पहले तक वहीं छिपा हुआ था।

बुदनी के शाहगंज थाने का स्थायी वारंटी है सलमान आरोपी सलमान बुदनी स्थायी वारंटी है। यह वारंट उसके खिलाफ 2019 में दर्ज घर में घुसकर मोबाइल चोरी के मामले में जारी हुआ था। यह मामला शाहगंज का है, जिसमें फरियादी आबिद खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोप है कि सलमान फरियादी के घर में घुसकर एक मोबाइल चुरा ले गया था। शाहगंज पुलिस ने उसे इस मामले में 28 अप्रैल 2019 को गिरफ्तार किया था। यह प्रकरण बुदनी न्यायालय में विचाराधीन था, लेकिन सलमान लगातार सुनवाई में गैरहाजिर रहता था। इसी वजह से बुदनी कोर्ट ने 2023 में उसे स्थायी वारंटी घोषित कर दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.