छात्र-छात्राओं को बाल अपराधों के संबंध में दी गई जानकारी

Updated on 23-10-2024 02:39 PM

कोरबा। बाल विवाह मुक्त छतीसगढ व बाल हितैशी राज्य बनाने हेतु राज्य से प्राप्त निर्देशों के पालन में कलेक्टर सह अध्यक्ष बालक कल्याण एवं संरक्षण समिति कोरबा के निर्देशानुसार रेणु प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंचाई कॉलोनी दर्री के छात्र छात्राओं को एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान तथा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 में बच्चो के शोषण, अधिकारों के हनन के संबंध किशोर न्याय अधिनियम, पाक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल अपराधों की जानकारी प्रदान की गई।

गौरतलब है कि बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा के साथ ही साथ कानूनन अपराध है। 18 वर्ष के पूर्व लड़की तथा 21 वर्ष के पूर्व लड़के का विवाह करना बाल विवाह की श्रेणी में आता है। बडे पैमाने पर कतिपय क्षेत्रों में बाल विवाह की घटनाएं देखने में आती है। बाल विवाह जैसी घटनाओं की समय पर रोकथाम हेतु शासन द्वारा समय समय पर निर्देश जारी किए गए हैं। उपरोक्त निर्देशों के पालन में कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार जिले में बाल विवाह की रोकथाम हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी गणमान्य नागरिकों, समाज प्रमुखों, धार्मिक व वैवाहिक अनुष्ठान को संपन्न कराने वाले धार्मिक सेवा प्रदाता, टेंट हाउस, डीजे बैंड बाजा, प्रिंटिंग प्रेस संचालकों तथा आमजनों से बिना आयु प्रमाण पत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में सेवाएं प्रदान नहीं करने की अपील की गई है। बाल विवाह पर प्रभावी रोकथाम के लिए सभी अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे जिले में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त किया जा सके और जिले में बच्चां के देखरख एवं संरक्षण को सुनिश्चित किया जा सके। उपरोक्त अपील साथ ही जिले में बाल विवाह जैसी घटनाएं घटित न हो इस हेतु जिला स्तर तथा विकासखण्ड व परियोजना स्तर पर टीम निरंतर सतर्क रहती है।

जिले में बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए राज्य को बाल विवाह मुक्त छतीसगढ बनाने तथा बाल सुलभ राज्य बनाने हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला बाल विकास विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 यूनिट, एकीकृत बाल विकास परियोजना की संयुक्त टीम द्वारा जिले में संचालित शैक्षणिक संस्था, शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में बच्चों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, लैंगिक अपराधां से बालको का संरक्षण अधिनियम तथा बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण संबंधित विभिन्न विषयों पर निरंतर जानकारी प्रदान की जा रही है। जन जागरूकता की इसी कड़ी में जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय दर्री में अध्ययनरत् बच्चों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। आयोजित उपरोक्त जनजागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला बाल संरक्षण अधिकारी दया दास महंत, आउटरीच वर्कर सूरज देवांगन, चाईल्ड लाइन टीम से गणेश जायसवाल, गोपाल यादव व स्कूल के अध्यापकगण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.