इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी में अब रतलाम भी शामिल:सीएम बोले- मेट्रो रूट अंडरग्राउंड ही रहेगा; एलिवेटेड ब्रिज की प्लानिंग नहीं बदलेगी

Updated on 15-12-2025 12:44 PM
इंदौर, इंदौर में मेट्रो रूट को लेकर चल रहा असमंजस दूर हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर में मेट्रो रेल का रूट अंडरग्राउंड ही रहेगा। एलिवेटेड ब्रिज की मौजूदा प्लानिंग में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। मेट्रो और ब्रिज से जुड़े निर्णय पहले से तय तकनीकी मानकों और शहर की जरूरतों को ध्यान में रखकर लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार को इंदौर में विकास कार्यों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद कही। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन का क्षेत्रफल करीब 14 हजार वर्ग किलोमीटर होगा, जिसमें रतलाम शहर को भी शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य इंदौर को एक मजबूत क्षेत्रीय आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करना है।

खजराना से अंडरग्राउंड होगी मेट्रो लाइन सीएम यादव ने कहा- अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रेन का फैसला शहर के हित में है। जनप्रतिनिधियों सहित सभी ने इसे लेकर अपनी बात कही थी। इसके मद्देनजर इसे खजराना वाले रूट से अंडरग्राउंड किया जाएगा। इसके लिए 800-900 करोड़ रुपए का जो भी खर्च आएगा, वह राज्य सरकार उठाएगी।

अब 14 हजार वर्ग किलोमीटर का मेट्रोपॉलिटन रीजन पहले मेट्रोपॉलिटन रीजन में इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, धार और देवास का 10 हजार वर्ग किलोमीटर का हिस्सा था। अब रतलाम शहर को शामिल करने के बाद इसका दायरा 14 हजार वर्ग किमी से ज्यादा होगा।इससे इन शहरों में परिवहन, उद्योग और रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

नाइट लाइफ पॉलिसी, महिला सुरक्षा पर जोर मुख्यमंत्री यादव ने कहा- इंदौर की बढ़ती आबादी और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए मास्टर प्लान की सड़कों, सीसीटीवी प्रोजेक्ट और शहरी यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता दी जा रही है। नाइट लाइफ पॉलिसी के साथ महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी को और मजबूत किया जाएगा।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-2, इकोनॉमिक कॉरिडोर, हुकुमचंद मिल की जमीन पर हाउसिंग बोर्ड प्रोजेक्ट, स्टार्टअप पार्क और कन्वेंशन सेंटर की योजनाओं की भी समीक्षा हुई। नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान, नए श्रम कानूनों का क्रियान्वयन और पर्यावरण सुधार को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए गए।

773 करोड़ से बनेगी एमवाय अस्पताल की नई बिल्डिंग मुख्यमंत्री ने एमवाय अस्पताल की नई बिल्डिंग का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा- अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में चूहों के कारण दिक्कत आई थी। अब 773 करोड़ से नई बिल्डिंग बनाई जा रही है। एमवायएच का गौरवशाली इतिहास रहा है।

उन्होंने कहा कि नई बिल्डिंग की क्वालिटी में कोई समझौता मत करना।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.