एक मैच में 6 बार लपके गए हैं 7 कैच
एक टेस्ट मैच के दौरान किसी फील्डर के 7 कैच लपकने का कारनामा अब तक 6 बार हो चुका है। यह कारनामा करने वाले क्रिकेटर निम्न हैं-- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने साल 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट में 7 कैच लपके थे।
- भारत के टेस्ट प्लेयर युजवेंद्र सिंह ने साल 1977 में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट मैच में 7 कैच लपके थे।
- श्रीलंका के हसन तिलकरत्ने ने साल 1992 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में 7 कैच लपके थे।
- न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने 1997 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे टेस्ट में 7 कैच लपके थे।
- ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने 2004 में श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट मैच के दौरान 7 कैच लपके थे।
- भारत के केएल राहुल ने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट मैच के दौरान 7 कैच लपके थे।



