चीन की गोद में जा रहा भारत का मुस्लिम दोस्‍त देश, कर्ज का जाल बने बीआरआई पर लगाएगा दांव, जानें पूरा मामला

Updated on 12-09-2024 03:06 PM
दुबई: पाकिस्‍तान से लेकर अफ्रीका तक के देशों को कर्ज के जाल में फंसाने वाले चीन के बेल्‍ट एंड रोड प्राजेक्‍ट के जाल में अब एक और देश फंसने जा रहा है। भारत का चौथा सबसे बड़ा व्‍यापारिक साझेदार संयुक्‍त अरब अमीरात चीन के बेल्‍ट एंड रोड प्रॉजेक्‍ट में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। विश्‍लेषकों का कहना है कि सऊदी अरब समेत खाड़ी के अन्‍य देशों की तरह से यूएई भी चीन के करीब बढ़ता दिख रहा है और बीजिंग के वैश्विक आर्थिक फुटप्रिंट में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाना चाहता है। यूएई के इस कदम का वैश्विक और क्षेत्रीय असर हो सकता है। वह भी तब जब शिया मुल्‍क ईरान पूरे मिडिल ईस्‍ट में एक बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है।

यूएई की न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक यूएई बड़ा क्षेत्रीय और वैश्विक खिलाड़ी बनकर उभरा है। इससे यूएई एक प्रभावशाली आर्थिक ताकत बनकर उभरा है और खासतौर पर वैश्विक पहलों जैसे चीन के बेल्‍ट एंड रोड को सपोर्ट किया है जिसे चीन के राष्‍ट्रपति ने साल 2013 में शुरू किया था। चीन के बीआरआई को लेकर बुधवार और गुरुवार को बड़ी बैठक होने जा रही है। यूएई इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी करने की उम्‍मीद कर रहा है। इसमें कहा गया है कि यूएई बीआरआई के अंदर महत्‍वपूर्ण योगदान देना जारी रखेगा। रिपोर्ट के मुताबिक यूएई ने चीन के साथ संयुक्‍त निवेश सहयोग फंड में 10 अरब डॉलर का निवेश किया है ताकि पूर्वी अफ्रीका में बीआरआई प्रॉजेक्‍ट को सपोर्ट किया जा सके।

खाड़ी देशों में बढ़ रहा है चीन का प्रभाव


यूएई चीन के साथ जुड़े देशों के साथ बहुत बड़े पैमाने पर व्‍यापार कर रहा है। यह सम्‍मेलन ऐसे समय पर हो रहा है जब यूएई और चीन के बीच कूटनीतिक रिश्‍ते की शुरुआत के 40 साल पूरे हुए हैं। चीन अब यूएई का सबसे बड़ा व्‍यापारिक साझीदार है। दोनों देशों के बीच साल 2024 के पहले 6 महीने में व्‍यापार 50 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इसमें करीब 19 बिल‍ियन डॉलर का यूएई ने चीन को निर्यात किया है। यूएई ने एक तरफ अमेरिका और इजरायल के अब्राहम समझौते पर हस्‍ताक्षर कर रखा है, तो दूसरी ओर वह चीन के साथ भी दोस्‍ती बढ़ा रहा है।

रूस, चीन और ईरान की कोशिश है कि विश्‍व व्‍यवस्‍था में पश्चिमी देशों के आधिपत्‍य को चुनौती दिया जाए। वे यूएई जैसे देशों को अपने साथ ला रहे हैं। अब तक पूरे खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका सबसे बड़ा खिलाड़ी था लेकिन अब चीन तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। चीन ने ईरान और सऊदी अरब के बीच दोस्‍ती कराई है। अमेरिका ने पश्चिमी एशिया में कई सैन्‍य अड्डे बना रखे हैं और इसकी मदद से वह ईरान और उसके सहयोगी देशों पर नकेल कसे रखता है। भारत अभी यूएई के साथ बहुत तेजी से अपने रिश्‍ते मजबूत कर रहा है। भारत रूस से तेल यूएई के रास्‍ते खरीद रहा है। भारत यूएई का व्‍यापार भी नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। यूएई अगर चीन के करीब जाता है तो भारत के लिए टेंशन बढ़ सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.